उत्तर प्रदेश: कम बिजली इस्तेमाल पर मीटर लोड बढ़वाने की जरूरत नहीं – Khabre Fatafat

0
3

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद द्वारा आयोजित वेबिनार में परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे मीटर का किलो वाट बढ़ाने संबंधी एसएमएस का तभी संज्ञान लें जब तीन माह तक निर्धारित भार से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल किया गया हो। उन्होंने बताया कि तीन मााह की मीटर रीडिंग के आधार पर एसएमएस भेजे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को बिजली का भार बढ़ाने के लिए भेजे जा रहे एसएमएस से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर तीन माह तक निर्धारित भार से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल हो रहा तो एसएमएस का जवाब देकर भार बढ़वा लें।

भार से अधिक बिजली के इस्तेमाल पर लें संज्ञान इस संबंध में राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद द्वारा आयोजित वेबिनार में परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे भार बढ़ाने संबंधी एसएमएस का तभी संज्ञान लें जब तीन माह तक निर्धारित भार से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल किया गया हो।

मीटर रीडिंग के आधार पर भेजे जा रहे एसएमएस उन्होंने बताया कि तीन मााह की मीटर रीडिंग के आधार पर एसएमएस भेजे जा रहे हैं। हालांकि व्यवस्था यह है कि कंपनियां उपभोक्ताओं को लिखित में नोटिस भेजेंगी या पीडीएफ बनाकर हस्ताक्षर युक्त नोटिस भेजा जाएगा। वेबिनार में उपभोक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों के हिसाब से भेजे जा रहे बिजली के बिल का मुद्दा उठाया। वेबिनार में क्षेत्रीय अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता ने भी उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here