राष्ट्रपति वीरता पदक को लेकर बड़ा बदलाव, अब इस नाम से जाना जाएगा; तत्काल प्रभाव से लागू होगा फैसला – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

पुलिस,अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा, सुधार सेवा के लिए मिलने वाले मौजूदा राष्ट्रपति वीरता पदक में बड़ा बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से चार मौजूदा राष्ट्रपति वीरता पदक को एक ही पदक में विलय कर दिया है। अब इन सभी को ‘वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक’ से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति वीरता पदक के बारे में
राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक (पीपीएमजी) और वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी); जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण आधारित मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here