अवार्ड शो से पहले दिव्यांग फैन की मासूमियत पर अटका ‘पुष्पा’ का दिल, ऑटोग्राफ देकर बटोरी वाहवाही – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

साउथ फिल्मों के दमदार स्टार अल्लू अर्जुन के चाहने वालों की कमी नहीं है। एक्टर की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही झट से वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला, जब पुष्पा फेम एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

आइकन स्टार अल्लू अर्जुन ने एक ऐसा काम किया जिसके बाद उनके फैंस की लिस्ट में जरूर इजाफा हुआ होगा। राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के लिए रवाना होने से ठीक एक दिन पहले एक्टर ने अपने छोटे दिव्यांग फैन से मुलाकात की। उनका इंतजार कर रहे फैन से वो बड़े प्यार से मिले, हाथ मिलाए और उसे ऑटोग्राफ भी दिया। वो अपने छोटे फैन से बातें करते भी नजर आए।

बता दें कि, यह वीडियो हैदराबाद एयरपोर्ट का है। दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने से पहले अल्लू अर्जुन ने फैन के लिए वक्त निकाला था। एक इंस्टा यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘वो बहुत दयालू हैं।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘अल्लू भाई के आगे कोई कुछ बोल सकता है क्या।’

बता दें, अल्लू अर्जुन को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ के लिए बेस्ट एक्टर के राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 17 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देकर एक्टर को सम्मानित करेंगी। अल्लू अर्जुन के साथ ही आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और कृति सेनन को फिल्म ‘मिमी’ में उनके रोल के लिए भी अवॉर्ड मिलेगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here