भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 को जोधपुर आयेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 को जोधपुर आयेंगे Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 को जोधपुर आयेंगे

  • जोधपुर संभाग भाजपा की लेंगे बैठक
  • कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

जोधपुर,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 को जोधपुर आयेंगे।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार 16 अक्टूबर को हवाई मार्ग से जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जोधपुर एयरपोर्ट पर नड्डा का भव्य स्वागत करेंगें। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जोधपुर संभाग की संगठनात्मक बैठक लेंगे।

यह भी पढ़ें – नवदुर्गा मूर्ति स्थापना रविवार को

इस बैठक में जोधपुर संभाग के स्थानीय राष्ट्रीय पदाधिकारी,मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी, सांसद,विधायक,संभाग प्रभारी, सहप्रभारी,आईटी प्रमुख,प्रकोष्ठ, विभाग के राष्ट्रीय संयोजक,सह- संयोजक,बुद्धिजीवी सहसंयोजक, विभिन्न विभागों के संयोजक, सहसंयोजक,जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष,जिला महामंत्री,पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, विधानसभा संयोजक,विधानसभा प्रभारी अपेक्षित रहेंगे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here