पुलिस उपायुक्त पूर्व ने चामुंडा माता मंदिर का किया अवलोकन पुलिस उपायुक्त पूर्व ने चामुंडा माता मंदिर का किया अवलोकन Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
22

पुलिस उपायुक्त पूर्व ने चामुंडा माता मंदिर का किया अवलोकन

शारदीय नवरात्र की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

जोधपुर,पुलिस उपायुक्त पूर्व ने चामुंडा माता मंदिर का किया अवलोकन। पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ.अमृता दुहन द्वारा रविवार से प्रारम्भ होने वाले आसोज नवरात्रा के अवसर पर मेहरानगढ़ माँ चामुंडा मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले भक्तों के दर्शन सम्बंधित व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी मे लगने वाले पुलिस अधिकारियों और मेहरानगढ़ ट्रस्ट के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें – किराणा दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार

जयपोल पर होगी मजबूत स्थाई बेरीकेटिंग
इसबार उपायुक्त पूर्व के निर्देशानुसार मेहरानगढ़ ट्रस्ट द्वारा जयपोल पर लोहे के पाइप्स की मजबूत स्थाई बेरीकेटिंग की गई है। इस दौरान सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं के लिए डॉ.दुहन ने निज मंदिर तक महिलाओं और पुरुषों की लाइन्स बेरीकेटिंग का अवलोकन कर संबंधितों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी पूर्व,एसीपी सेंट्रल, एसएचओ सेंट्रल,एसीपी ट्रैफिक, टीआई ट्रैफिक और ट्रस्ट के सुरक्षा अधिकारी लक्समण सिंह व उनकी टीम साथ रही। इस दौरान बताया गया की इस हेतु करीब 350 का पुलिस बल दो पारियों मे लगाया गया है,ड्रोन व सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों द्वारा आसामाजिक तत्वों व भीड़ पर नज़र रखी जाएगी इसी प्रकार क्यूआरटी व शक्ति टीम भी सतर्क रहेगी।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here