एमडीएम अस्पताल में पेलीएटिव केयर अवरनेस कार्यक्रम आयोजित एमडीएम अस्पताल में पेलीएटिव केयर अवरनेस कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
21

एमडीएम अस्पताल में पेलीएटिव केयर अवरनेस कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर,एमडीएम अस्पताल में पेलीएटिव केयर अवरनेस कार्यक्रम आयोजित। वर्ल्ड हॉस्पाइस एण्ड पेलिएटिव केयर डे के अवसर पर एमडीएम अस्पताल में पेलीएटिव केयर एवरनेस कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रतियोगिता से मरीज एवं उनके केयर करने वाले रिश्तेदार के साथ मनाया। आमजन को लगता है पेलिएटिव केयर केवल कैंसर रोगियों को दी जाती है,पर ऐसा नहीं है। हार्ट,लीवर, किडनी,ब्रेन,एड्स एवं टीबी जैसी लम्बी बीमारियों के लिए भी पेलिएटिव केयर दी जाती है। पेलिएटिव केयर या सर्पोटिव केयर विशेष तरह के मरीजों की देखभाल है,जिसमें बीमारी का पता चलते ही मरीज की शारीरिक तकलीफों के साथ-साथ उनकी मानसिक समस्याओं से भी राहत दिलायी जाती है। रोगियों तथा उनके परिजनों को सभी परेशानियों से निजात दिलाकर उनके जीवन गुणवत्ता बढ़ाते हुए उनके यथा संभव आत्म​ निर्भर बनाना होता है। जिससे वह शांती के साथ अपना बचा जीवन जी सके।

यह भी पढ़ें – डॉ किशोर रायचंदानी बने अस्थि रोग विभागाध्यक्ष

कार्यक्रम का संचालन डॉ.गीता सिंगारियां,डॉ.चंदा खत्री,ममता परिहार एवं चेतन कुमार ने किया। कार्यक्रम में कैंसर एवं किडनी की बीमारियों के मरीजों से तथा उनकी देखभाल करने वाले रिश्तेदारों से बीमारी एवं इलाज के दौरान आने वाली समस्याओं को सुना एवं उनके निवारण के उपाय बताये। एमडीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने इस अवसर पर सभी को कैंसर एवं उनके उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी और कहा कि ये सभी सुविधाएं नि:शुल्क हैं। मेडीकल एवं ​नर्सिंग विद्यार्थियों के बनाए पोस्टर को निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ.सरिता जनवेजा,डॉ.शोभा उज्जवल,डॉ. राकेश कर्नावट एवं डॉ.भरत चौधरी ने मूल्यांकन किया और प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को बधाई दी।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here