भारत ने अफगानिस्तान को रौंदा तो फिर पाकिस्तान कैसे हारा? अहमदाबाद की टक्कर से पहले ‘जीत’ मिली पावर बूस्टर – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

भारत के साथ पाकिस्तान की भिड़ंत 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में है. लेकिन, उससे पहले ही उसने अपने चिर-प्रतिद्वन्दी के खिलाफ हार का स्वाद चख लिया है. अब आप कहेंगे कि भला ये कैसे हो गया?

आखिर कैसे बिना खेले ही पाकिस्तान हार सकता है? तो बता दें कि ये हार उसे क्रिकेट फील्ड पर नहीं बल्कि वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट्स टेबल में मिली है. अफगानिस्तान पर हाहाकारी जीत के बाद भारत का रन रेट इतना दुरुस्त हो गया कि पाकिस्तान जो पहले भारतीय टीम से पॉइंट्स टेबल में ऊपर था, वो खिसक कर नीचे आ गया है. अब अहमदाबाद में होने वाली महाटक्कर से पहले तो ये जीत टीम इंडिया के लिए पावर बूस्टर जैसी ही हुई ना.

बहरहाल, पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान पर भारत की इस बड़ी जीत का कनेक्शन दिल्ली वाले मैच में अफगानिस्तान के प्रदर्शन से जुड़ा है. दरअसल, जिस पिच पर ढेरों रन बरसाने थे, वहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 272 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने जब लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया तो उसने इसे 35 ओवर में ही चेज कर लिया. मतलब पूरे 90 गेंद पहले.

पॉइंट्स टेबल में भारत ने पाकिस्तान को हराया

अब किसी वनडे मुकाबले को आप 90 गेंद पहले जीतते हैं और विकेट भी सिर्फ 2 गंवाते हैं तो इसका असर रन रेट पर तो दिखेगा ही. वही वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट्स टेबल में भी देखने को मिला है. दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले तक पाकिस्तान की टीम 0.927 के रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर थी. वहीं भारत का रन रेट 0.88 का था और वो चौथे नंबर पर था.

लेकिन, पॉइंट्स टेबल के ये हालात बदल गए जब भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली वाला मैच खत्म हुआ. इस मैच के बाद टीम इंडिया नंबर 4 से सीधे छलांग लगाकर नंबर 2 पर आ गई. वहीं पाकिस्तान की टीम जो दूसरे स्थान पर थी वो खिसककर तीसरे पायदान पर आ गई. भारत का रन रेट अफगानिस्तान पर जीत के बाद 1.500 का हो गया. भारत और पाकिस्तान दोनों के 2-2 मैच खेलने के बाद 4-4 अंक हैं.

अहमदाबाद की भिड़ंत से पहले ‘जीत’ मिली पावर बुस्टर

भारत को अपना अगला यानी वर्ल्ड कप 2023 में तीसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में खेलना है. पाकिस्तान की टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है. वहीं टीम इंडिया ने अहमदाबाद में अपने कदम रखने से पहले ही पाकिस्तान को पॉइंट्स टेबल में पीटकर ये संदेश दे दिया है, अब 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले का नतीजा भी कुछ ऐसा ही रहेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि उस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया को जो कुछ भी चाहिए वो सब उसे हासिल हो चुका है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here