रेल दुर्घटना: सीएम नीतीश ने किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को देंगे मुआवजा – Khabre Fatafat

0
13

सुपरफास्ट ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद बचाव कर्मी कार्य पर लगे हुए हैं। दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कल रात रघुनाथपुर में कामाख्या-बाउंड नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के 21 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद परिचालन बहाली कार्य और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया।

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, “मुझे जैसे ही इसकी खबर मिली मैंने तुरंत रेल मंत्री, NDRF, SDRF, बिहार के मुख्य सचिव, ज़िलाधिकारी आदि अधिकारियों को सूचना दी। मैं लोगों से अपील करुंगा की वे बड़ी संख्या आएं और पीड़ित लोगों की मदद करें… इस घटना के कारण का पताया लगाया जा रहा है…”।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here