कौन है जार्वो? जिसकी फिरकी लेने पहुंचे विराट कोहली… – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

नई दिल्‍ली. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच जारी वर्ल्‍ड 2023 मुकाबले के दौरान इंग्‍लैंड के रहने वाले जार्वो 69 के साथ पूर्व कप्‍तान विराट कोहली ने फिरकी ली. दरअसल, लाइव मैच के दौरान अक्‍सर अवैध तरीके से मैदान पर घुसने के लिए बदनाम जार्वो ने भारत-ऑस्‍ट्रेलिया मुकाबले के दौरान भी घुसपैठ की.

चेन्‍नई के चेपॉक स्‍टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के दौरान सुरक्षा कर्मी उसे जबरन मैदान से बाहर निकालते हुए नजर आए. इस बीच विराट ने इस डाई हार्ट क्रिकेट फैन की अपने ही अंदाज में क्‍लास लगाई.

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जार्वो भारतीय क्रिकेट टीम की नीली जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं. उनकी जर्सी पर 69 लिखा हुआ है. वो मैदान पर अवैध तरीके से घुस आए हैं. जिसके बाद सुरक्षाकर्मी उन्‍हें वापस मैदान से लेकर जा रहे हैं. इसी बीच विराट कोहली भागते हुए उसके पास आते हैं. उसे कुछ कहते हैं और वहां से चले जाते हैं. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विराट के शब्‍दों से यह शख्‍स थोड़ा भड़क गया.

बता दें कि जार्वो वहीं शख्‍स है जो साल 2021 में भारत के इंग्‍लैंड दौरे के दौरान सुर्खियों में आया था. वो दोनों देशों के बीच टेस्‍ट सीरीज के दौरान कई बार मैदान पर अवैध तरीके से घुसा था, जिसके बाद उसकी मैदान पर एंट्री को ही बैन कर दिया गया था. उस वक्‍त भारत के क्रिकेट दिग्‍गजों ने बार-बार जार्वो के अवैध तरीके से मैदान में घुसने पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर भी सवाल उठाए थे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here