PAK vs NED: पाकिस्तान के पहले ही मैच में विवादित फैसला, अंपायर की गलती कहीं पड़ न जाए भारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत बेहद धमाकेदार अंदाज में हुई है. अहमदाबाद में खेले गए पहले ही मैच में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरे मैच में विश्व की नंबर दो रैंक टीम पाकिस्तान को नेदरलैंड ने शुरू में ही बैकफुट पर धकेल दिया.

इन सबके बीच दो दिनों में ही पहला विवाद भी सामने आ गया, जिसमें अंपायर की एक गलती ने मैच में असर डाल दिया. हैदराबाद में पाकिस्तान और नेदरलैंड्स के इस मैच में अंपायर की गलती के कारण पूरी 6 गेंदें डाले बिना ही ओवर खत्म हो गया.

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार 6 अगस्त को पाकिस्तानी टीम अपने पहले ही मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी. नेदरलैंड्स के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को शुरुआती 10 ओवरों के अंदर ही पवेलियन लौटा दिया, जिसमें कप्तान बाबर आजम भी शामिल थे. पाकिस्तान को ऐसे समय में एक साझेदारी की जरूरत थी और उसके लिए ये काम किया साऊद शकील और मोहम्मद रिजवान ने.

अंपायर ने की बड़ी गलती

पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर के ये दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी धीरे-धीरे बढ़ रही थी कि तभी 14वें ओवर में अंपायर ने गिनती करने में गलती कर दी. डच तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकरन के इस ओवर की पांचवीं गेंद पर शकील ने एक चौका जमाया. जैसे ही गेंद बाउंड्री के पार गई, अंपायर ने ओवर पूरा होने का ऐलान कर दिया. यानी पाकिस्तानी पारी की निर्धारित 300 गेंदों में से एक कम फेंकी गई.

किसका फायदा, किसका नुकसान?

अब इसका पाकिस्तान को फायदा हुआ या नुकसान, ये कहना मुश्किल है, क्योंकि जिस तरह की शुरुआत पाकिस्तान की हुई थी, उससे तो ऐसा ही लगता है कि उस गेंद पर पाकिस्तान का एक और विकेट गिर सकता था. इस लिहाज से नुकसान नेदरलैंड्स का ही हुआ. लेकिन अगर इसी मैच में पाकिस्तानी टीम आखिरी गेंद पर हारती है तो ये भी कहा जा सकता है कि उसे इसका नुकसान हुआ.

फेल हुए बाबर आजम

जहां तक पाकिस्तानी पारी की बात है तो जिस बात का डर पाकिस्तानी फैंस को रहा होगा, वो सच साबित हुआ. टीम की ओपनिंग एक बार फिर फ्लॉप रही. अनुभवी ओपनर फखर जमां एक बार फिर सस्ते में निपट गए. चौथे ही ओवर में लोगन वैन बीक ने फखर को अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पवेलियन लौटा दिया था. फिर 9वें ओवर में कप्तान बाबर भी सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बन, जबकि अगले ही ओवर में दूसरे ओपनर इमाम उल हक भी ढेर हो गए. इस तरह पाकिस्तान ने 9.1 ओवर में ही सिर्फ 38 रन पर 3 विकेट गंवा दिये थे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here