ये 4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल? काशी के ज्योतिषी ने बनाई वर्ल्ड कप की कुंडली – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का धमाकेदार आगाज हो चुका है. इस वर्ल्ड कप में 10 टीमों के बीच कुल 48 मैच खेले जाएंगे. इनमें चार टीमें ही सेमीफाइनल तक पहुंचेगी.

एक्सपर्ट इसे लेकर अपनी-अपनी राय दे रहें हैं. इन सब के बीच काशी (Kashi) के ज्योतिषाचार्य ने भी ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के आधार पर सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली चार टीमों की भविष्यवाणी की है.

ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि भारत के अलावा आस्ट्रेलिया,इंग्लैंड और पाकिस्तान इस वर्ल्ड कप की टॉप-4 टीमें रहेगी. जिसके बीच सेमीफाइनल का मैच होगा. हालांकि काशी के ज्योतिषाचार्य ने वर्ल्ड कप के विश्व विजेता के लिए भी बड़ी भविष्यवाणी की थी.संजय उपाध्याय ने बताया कि इस बार बृहस्पति मंगल की राशि मेष में है और शनि अपने मूल त्रिकोण कुम्भ राशि में बैठा है ऐसे में भारत न सिर्फ सेमीफाइल बल्कि उसे जीतकर फाइनल तक का सफर करेगा.

मंगल दिखायेगा सेमीफाइनल का रास्ता
इससे इतर बात इंग्लैंड की करें तो 2019 में पहली बार जब इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. उस समय बृहस्पति मंगल की राशि में बैठा था. मंगल खेल का ग्रह है.ऐसे में जब भी बृहस्पति मंगल की राशि मे होता है तो जीत दिलाता है. इंग्लैंड को लेकर इस बार भी ऐसी स्थिति है लिहाजा इंग्लैंड के भी सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता साफ है.

आस्ट्रेलिया के सितारे मजबूत
बात आस्ट्रेलिया की करें तो आस्ट्रेलिया अब तक 5 बार विश्वकप विजेता रहा है. जब भी आस्ट्रेलिया के खाते में वर्ल्ड कप का खिताब आया उस वक्त शनि मंगल की राशि था. ऐसे में आस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता ग्रहों के चाल के हिसाब से प्रसस्थ दिख रहा है.

सेमीफाइनल तक सफर करेगा पाकिस्तान
इन तीनों टीमों के साथ पाकिस्तान भी सेमीफाइनल तक का सफर तय कर सकती है.हालाकि मास्टरब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप के टॉप-4 टीमों में से पाकिस्तान को अलग रखा है.लेकिन ज्योतिषी गणना इस ओर इशारा करती है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल तक सफर तय सकती हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here