श्रीदेवी की मौत के 5 साल बाद बोनी कपूर ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बताया कैसे हुई थी एक्ट्रेस की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
7

बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का नाम अमर हो चुका है। फरवरी 2018 में उनका निधन हो गया था। मौत के समय श्रीदेवी दुबई में थीं, जहां के एक होटल के बाथ टब में उन्हें मृत पाया गया था।

उनके यूं चले जाने से लोगों का कहना था कि उनकी मौत साजिश के तहत हुई है। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी को मार डाला है। अब इतने सालों बाद बोनी कपूर ने पहली बार श्रीदेवी की मौत पर खुलकर बात की है।

बोनी कपूर ने किए कई खुलासा

बोनी कपूर ने कहा, ‘वो अक्सर भूखी रहती थी, वो अच्छी दिखना चाहती थीं। वो यह सुनिश्चित करना चाहती थीं कि वो अच्छी शेप में रहें, ताकि स्क्रीन पर अच्छी दिखें। जब से उनकी मुझसे शादी हुई थी, तब से उन्हें कुछ मौकों पर ब्लैकआउट की समस्या थी और डॉक्टर्स भी कहते थे कि उन्हें लो बीपी की समस्या है।

उनकी डेथ एक नेचुरल डेथ नहीं थी, वो एक एक्सीडेंटल डेथ थी। मैंने इसके बारे में बात न करने का फैसला किया था क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी, तो मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी। बल्कि, अधिकारियों ने कहा कि हमें ऐसा इसलिए करना पड़ रहा है, क्योंकि इंडियन मीडिया का बहुत दबाव है। मैं सभी टेस्ट से गुजरा, जिसमें लाई डिटेक्टर टेस्ट और अन्य सभी चीजें शामिल थीं और फिर, निश्चित रूप से, जो रिपोर्ट आई उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि यह एक्सीडेंट था।’

मौत के पहले भी कई बार बेहोश हो चुकी थीं श्रीदेवी

बोनी कपूर ने यह भी कहा कि श्रीदेवी की मौत के बाद नागार्जुन ने उन्हें बताया था कि श्रीदेवी पहले भी कई बार बेहोश हो चुकी थीं। बोनी कपूर ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण था। श्रीदेवी के निधन के बाद नागार्जुन अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए घर आए थे, और उन्होंने मुझे बताया था कि उनकी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, वो फिर स्ट्रिक्ट डाइट पर थीं। इस वजह से वो बाथरूम में गिर गईं और उनके दांत टूट गए। वह अच्छी दिखना चाहती थीं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here