इम्तियाज अली ने ‘जब वी मेट 2’ की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, सीक्वल को लेकर बताई योजना? – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जब वी मेट’ दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई। आज भी लोग इसे बड़े मन से देखते हैं। वर्ष 2007 में आई शाहिद कपूर और करीना कपूर अभिनीत इस फिल्म के सीक्वल की डिमांड फैंस लंबे वक्त से कर रहे हैं।

कई बार सीक्वल को लेकर कयास लगाए जा चुके हैं, मगर अभी तक किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। अब इसे लेकर इम्तियाज अली ने चुप्पी तोड़ी है।

बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा चुके हैं हैं कि ‘जब वी मेट’ के सीक्वल के लिए इम्तियाज को अप्रोच किया गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है। साथ ही इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है कि फिल्म की पुरानी स्टारकास्ट शाहिद-करीना सीक्वल का हिस्सा होंगे या नहीं। हालांकि, कुछ वक्त पहले शाहिद कपूर ने फैंस के साथ चैट सेशन में हिंट दिया था कि वह इम्तियाज अली के साथ काम करने वाले हैं। फैंस इसे ‘जब वी मेट 2’ से जोड़कर देखने लगे। अब इम्तियाज अली ने सीक्वल पर पूरी तस्वीर साफ की है।

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इम्तियाज अली ने जब वी मेट के सीक्वल को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। इम्तियाज ने सीक्वल से इनकार किया है। उन्होंने कहा, ‘नहीं, ये नहीं बन रही है। मेरे पास अभी तक ‘जब वी मेट 2′ के लिए स्टोरी नहीं है। मैंने इस बारे में कई आर्टिकल्स में पढ़ा है। किसी ने यह पब्लिश करने से पहले नहीं पूछा तो मुझे नहीं पता इस बारे में क्या कहा जाए। लेकिन देखते हैं क्या होता है’!

वर्क फ्रंट की बात करें तो इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘चमकीला’ को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे। इम्तियाज ने फिल्म के बारे में अपडेट देते हुए कहा, ‘यह जल्द ही आने वाली है। उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। ‘चमकीला’ के लिए शूट करना बतौर फिल्ममेकर काफी अलग है’।

इम्तियाज अली ने कहा कि ‘चमकीला’ बनाते हुए उन्होंने काफी तरोताजा महसूस किया। जब उनसे पूछा गया कि इस फिल्म ने उन पर क्या असर छोड़ा? इस पर निर्देशक ने कहा, ‘चमकीला जैसी कहानी पर काम करने से मुझे अपने ही एक अलग पक्ष से दोबारा जुड़ने में मदद मिली और इस प्रक्रिया में मुझे काफी फ्रेश और उर्जावान महसूस हुआ’।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here