वर्कआउट, दिनचर्या और खानपान. अंकित बैयनपुरिया ने बताया श्रमदान के वक्त पीएम मोदी ने उनसे क्या-क्या पूछा – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

स्वच्छता सेवा अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ श्रमदान करने वाले हरियाणा के रेसलर अंकित बैयनपुरिया चर्चा में आ गए हैं. सफाई अभियान में शामिल अंकित बैयनपुरिया करीब 40 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहे.

इस दौरान पीएम मोदी ने उनके वर्कआउट के साथ-साथ और भी कई तरह के सवाल किए. अंकित बैयनपुरिया की पीएम मोदी से मुलाकात कोई संयोग नहीं बल्कि इसके पीछे उनकी एक कोशिश थी जो कि रंग लाई.

अंकित बैयनपुरिया ने TV9 भारतवर्ष से खास बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री से मिलने की उनकी इच्छा बहुत पुरानी थी. कुछ दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में रिक्वेस्ट डाली थी कि वह प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं. दो-तीन दिन पहले वहां से कॉल आया कि आप मिल सकते हैं. पहले यकीन तो नहीं हुआ कि सच में ही कॉल आ रही है या ऐसे ही. इसके दिल्ली बुलाया गया, सुबह तक भी यकीन नहीं था, लेकिन जब मिला तब भरोसा हो गया.

‘देश को स्वच्छ-सुंदर बनाएं’, अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में किया श्रमदान

बैयनपुरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री से उनकी सुबह तकरीबन 8:30 बजे मुलाकात हुई और वो 30-40 मिनट तक साथ रहे. प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि वह क्या करते हैं? वर्कआउट के बारे में और घर के बारे में साथ ही वह आध्यात्मिक से कैसे जुड़े? जवाब में अंकित ने बताया कि 75 डे हार्ड चैलेंज के दौरान वह गीता पढ़ते थे. वह एक मेंटल टफनेस चैलेंज है जिसके पांच चरण होते हैं पहले अपने प्रोग्रेस ट्रैक को ठीक करने के लिए सेल्फी लेना, इसके बाद हर दिन 4 लीटर पानी पीना, दिन में 45-45 मिनट के दो वर्कआउट करना, एक इनडोर दूसरा आउटडोर. इसके साथ-साथ विशेष डाइट जिसमें अल्कोहल नहीं होना चाहिए.

स्वच्छता को लेकर क्या बोले अंकित?

अभी तक शरीर की स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान देने वाले अंकित जब प्रधानमंत्री से मिले और वातावरण की स्वच्छता के बारे में बात की तो दोनों में क्या संबंध नजर आया इस सवाल का भी जवाब दिया है. अंकित ने बताया कि दोनों में यही संबंध है कि जब वातावरण स्वस्थ होगा तो हमें बढ़िया हवा मिलेगी, शरीर में ऑक्सीजन ज्यादा जाएगा. वातावरण का सीधा कनेक्शन हमारे स्वास्थ्य से है. हम तो गांव से हैं इसलिए शहरों की तुलना में वहां वातावरण बहुत अच्छा रहता है.

श्रमदान के दौरान पीएम ने अंकित से क्या पूछा?

अंकित ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे उनकी दिनचर्या के बारे भी जानकारी हासिल की. इस दौरान अंकित ने पीएम के वर्क आउट की तारीफ करते हुए कहा कि इससे लोगों मोटिवेशन मिलता है. इतना काम होते हुए भी आप समय निकालकर वर्कआउट करना बड़ी बात है. पीएम ने अंकित से कहा कि उनको नींद की समस्या है और वह ज्यादा सो नहीं पाते हैं. डॉक्टर सोने के लिए बोलते हैं, लेकिन वो सो नहीं पाते हैं. जवाब में अंकित ने कहा, देश को अगर आराम से सोना है तो आपको थोड़ा जागना ही पड़ेगा.

पीएम की एक्टिविटी और खुद की एक्टिविटी में क्या फर्क?

अंकित से जब पूछा गया कि इस उम्र में प्रधानमंत्री की एक्टिविटी और खुद की एक्टिविटी देखकर दोनों के बीच में क्या फर्क महसूस किया? जवाब में बैयनपुरिया ने कहा, उम्र के हिसाब से देखे तो पीएम की आवाज बहुत शानदार है. उनके बोलने का ढंग और चलने का ढंग एकदम स्ट्रांग और फिट है. उनके अंदर अनुशासन बहुत ज्यादा है.

‘पीएम से मिलने का सपना पूरा हुआ’

अंकित ने कहा कि पीएम मोदी से मिलने का मेरा एक सपना पूरा हुआ है. अब और अच्छा करने की कोशिश करूंगा. पीएम मोदी की स्वच्छता और स्पोर्ट से जुड़ी मुहिम को प्रमोट करेंगे. मैं भी खिलाड़ी रहा हूं लेकिन चोट की वजह से थोड़ा गैप मेंटेन कर रहा हूं, ठीक होने के बाद दोबारा लौटूंगा.

वहीं, राजनीति में एंट्री और चुनाव लड़ने के सवाल पर अंकित ने कहा, ना जी नाम, मैं राजनीति में नहीं आना चाहता. राजनीति की फील्ड मेरी समझ से बाहर की है. मैं फिटनेस की फील्ड में ही रहना चाहता हूं. मैं किसी का प्रचार भी नहीं करूंगा.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here