हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, श्रीगंगानगर में पकड़ा गया खुफिया ड्रोन, कई हथियार भी बरामद – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

भारत में घुसपैठ करने की पुरानी आदत से बाज नहीं आ रहा है। कभी आतंकी साजिश रचता है तो कभी ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की खेप की तस्करी करता है। ताजा मामला राजस्थान के श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर का है जहां बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को पकड़ा है।

ड्रोन से दो पैकेट बरामद किए गए हैं। इस पैकेट में हथियार भी मिले हैं।

ड्रोन में अटैच पैकेट में मिली पिस्टल, मैगजीन और ड्रग्स

पाकिस्तानी ड्रोन के पकड़े जाने के बाद उसमें दो पैकेट भी मिले जिनमें पहले पैकेट में आठ राउंड सहित एक पिस्टल और मैगजीन मिली है. जबकि दूसरे पैकेट में ड्रग्स होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं ड्रोन मिलने के बाद बीएसएफ और पुलिस ने चौकसी बढ़ा दिए हैं। आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पांच दिन पहले भी मिला था एक और पाकिस्तानी ड्रोन

इससे पहले बीते 25 सितंबर को भी श्रीगंगानगर के सीमावर्ती क्षेत्र में एक क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला था। उसके पास भी 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। यह ड्रोन केसरीसिंहपुर थाना इलाके में चक 2 R ढाणी की खेत में मिला था। लेकिन वह ड्रोन उसके बाद भी इलाके में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। समें भारत में रहने वाले स्थानीय तस्कर उनके सहयोगी बने हुए हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here