कौन गद्दार-कौन वफादार के साथ लॉन्च हुआ Khufiya का नया प्रोमो विडियो, इस OTT पार रिलीज़ होगी फिल्म – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

काफी समय से देखा जा रहा है कि हिंदी सिनेमा जगत स्पाई थ्रिलर पर कुछ ज्यादा ही फोकस कर रहा है। ये स्वाभाविक है क्योंकि फैंस भी इस जॉनर की फिल्में देखना पसंद करते हैं.

आने वाले समय में दिग्गज बॉलीवुड फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘खुफिया’ रिलीज होने वाली है, जिसमें अली फजल और तब्बू जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। इस बीच ‘खुफिया’ का एक और लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अली फजल कुछ अहम सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।

मिर्ज़ापुर वेब सीरीज़ से फैन्स के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले अली फज़ल अब इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर्स में से एक हैं। फिलहाल अली अपनी आने वाली फिल्म ‘खुफिया’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच शनिवार को ‘खुफिया’ का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अली फजल ‘खुफिया’ को लेकर फैन्स से कुछ अहम सवाल पूछते नजर आ रहे हैं जैसे ”कौन गद्दार है और कौन वफादार है?” दरअसल, अली फजल ने फैंस से ये सवाल इसलिए पूछा है क्योंकि ‘खुफिया’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि उन पर देश की खुफिया एजेंसी को धोखा देने का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन क्या वाकई ‘खुफिया’ की कहानी में ऐसा है या अली के किरदार के पीछे कोई बड़ा ट्विस्ट है, तो इसके लिए आपको इस फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here