₹2000 के नोट बदलने की बढ़ी डेडलाइन, लेकिन नजदीकी बैंक की बजाय यहां जाना होगा – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

दो हजार रुपये का नोट बदलने की डेडलाइन बढ़ गई है। केंद्रीय बैंक RBI ने आज इसे बढ़ाकर 7 अक्टूबर यानी अगले शनिवार तक कर दिया है। इसका मतलब हुआ है कि अगर आपके पास दो हजार रुपये. का नोट है और अब तक नहीं बदल पाए हैं तो आपके पास अगले शनिवार तक का समय है।

RBI ने प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी है। प्रेस रिलीज के जरिए आरबीआई ने कहा कि 2000 रुपये के नोट को वापस लेने की प्रक्रिया खत्म होने पर इसके रिव्यू के आधार पर फैसला किया गया कि इसे आगे खिसकाया जाए। ऐसे में इसकी डेडलाइन 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। पहले यह डेडलाइन 30 सितंबर थी। RBI ने कहा कि ये नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे।

कहां और कितना बदल सकेंगे नोट

RBI की प्रेस रिलीज के मुताबिक बैंक ब्रांच पर अब इन नोट को जमा करने या बदलना बंद किया जा चुका है। हालांकि इसे RBI के 19 इश्यू ऑफिस में बदला जा सकेगा। एक बार में 20 हजार रुपये बदल सकेंगे। हालांकि अपने बैंक खाते में कितनी भी राशि जमा करवा सकेंगे और वह भी इन इश्यू ऑफिस के जरिए ही। अगर आप देश में ही हैं और RBI इश्यू ऑफिस दूर है तो इन नोट्स को इंडिया पोस्ट यानी डाक के जरिए भेजकर अपने बैंक खाते में जमा कर सकेंगे। RBI के मुताबिक अदालतें, कानूनी एजेंसियां, सरकारी विभाग या कोई और पब्लिक अथॉरिटी जो जांच प्रक्रिया में है, वह RBI इश्यू ऑफिस में इन्हें जमा करा सकेंगे और इसके लिए कोई सीमा भी नहीं है।

RBI ने मई में ₹2000 के नोट वापस लेने का किया था ऐलान

19 मई को केंद्रीय बैंक RBI ने 2 हजार रुपये के नोट को चलन से वापस लेने का ऐलान किया था। यह इसकी क्लीन-नोट पॉलिसी के तहत किया गया था। RBI ने बैंकों को कहा था कि अब दो हजार रुपये के नोट जारी करना तत्काल बंद कर दें यानी कि इस ऐलान के बाद से आम लोगों को बैंक की तरफ से दो हजार रुपये के नोट मिलना बंद कर दिया जाए।

96% नोट आ चुके हैं वापस

RBI की लेटेस्ट रिलीज के मुताबिक 19 मई 2023 को दो हजार रुपये के जितने नोट सर्कुलेशन यानी मार्केट में थे, उसका 96 फीसदी वापस आ चुका है। बैंकों से मिले आंकड़ों के हिसाब से RBI ने खुलासा किया कि 19 मई 2023 को 2 हजार रुपये के 3.56 लाख करोड़ रुपये चलन में थे। इसमें से 3.42 लाख रुपये नोट वापस आ चुके हैं। 29 सितंबर 2023 तक के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अब सिर्प 0.14 लाख करोड़ रुपये के दो हजार रुपये के नोट मार्केट में हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here