भारत ने स्क्वॉश में पाकिस्तान को दी पटखनी, जीता गोल्ड मेडल – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

भारतीय मेंस स्क्वॉश टीम ने चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में शानदार खेल दिखाया है और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. टीम इंडिया ने शनिवार को फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को मात ये मेडल जीता.

पाकिस्तान की इस खेल में तूती बोलती है लेकिन टीम इंडिया ने इस मैच में उसे कड़ी टक्कर दी और सोने का तमगा हासिल किया. भारत ने ये मैच 2-1 से अपने नाम किया है.

भारत की हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. महेश मनगांवकर को नासिर इकबाल ने पहला मैच में हरा दिया. इसके बाद सौरव घोषाल ने टीम की वापसी कराई और एमए खान को मात दे स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. इसके बाद भारत के अभय सिंह ने तीसरे मैच में जीत हासिल कर भारत को गोल्ड मेडल जीता दिया.

ऐसा रहा मैच

भारत की इस जीत के हीरो रहे अभय सिंह जिन्होंने अहम मैच में अपने आप को दबाव से बचाया और शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की. उन्होंने नूर जमां को 3-2 से हराया. ये मैच हालांकि आसान नहीं रहा और हमेशा ऐसा लग रहा था कि किसी भी तरफ ये मैच जा सकता है. इसी मैच से मुकाबले का फैसला होना था इसलिए अभय पर दबाव था. अभय ने आखिर में दो मैच पॉइंट बचाए और देश को गोल्ड मेडल दिलाया. मैच में हालांकि वापसी कराई थी सौरव ने. सौरव ने मुहम्मद असीम खान को 3-0 से मात दी थी.

हार का लिया बदला

इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान से हार का बदला भी ले लिया है. पाकिस्तान ने लीग स्टेज में भारत को हराया था. और अब भारत ने पाकिस्तान को खिताबी मुकाबले में मात दे उसे गहरा जख्म दिया है. भारत ने इससे पहले 2014 में गोल्ड मेडल जीता था वहीं पाकिस्तान ने 2010 में गोल्ड जीता था. स्क्वॉश में पाकिस्तान काफी मजबूत माना जाता है और ऐसे में इस टीम को हराना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here