आलिया भट्ट ने पति रणबीर को खास अंदाज में दी बधाई, एक्टर के सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट का खोला राज – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटे हैं। इसके साथ ही उनकी बहुचर्चित फिल्म एनिमल का टीजर भी आज रिलीज हो गया है।

वहीं उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने एक्टर के जन्मदिन के अवसर पर उनके लिए एक खूबसूरत पोस्ट लिखा है।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ अनदेखी फोटोज को शेयर करते हुए रणबीर को जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया भट्ट ने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इनमें उनके क्वालिटी टाइम बिताने से लेकर उनकी शादी तक, कई अनदेखी फोटो शामिल है। आलिया भट्ट ने सबसे पहली फोटो रणबीर कपूर को किस करते हुए शेयर की है। इसके बाद की तस्वीर में दोनों स्टेडियम में मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं। एक फोटो में आलिया ने रणबीर का दूल्हा लुक शेयर किया है। वहीं, चौथी फोटो में दोनों के मेहंदी सेरेमनी की है, जिसमें रणबीर, आलिया को अपने हाथों में लगी मेहंदी दिखा रहे हैं।

जितनी खूबसूरत फोटोज हैं, उतना ही प्यारा आलिया का कैप्शन भी है। अपने लविंग हसबैंड को बर्थडे विश करते हुए आलिया ने लिखा, ”मेरा प्यार.. मेरा सबसे अच्छा दोस्त.. मेरा बेस्ट हैप्पी प्लेस। जैसे ही आप मेरे ठीक बगल में बैठकर अपने सीक्रेट अकाउंट से यह कैप्शन पढ़ रहे हैं.. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी..कि जन्मदिन मुबारक हो बेबी… आप इसे जादुई बना देते हैं।”

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here