“विराट कोहली दामाद जैसा है हमारा”, जानें शाहरुख खान ने क्रिकेटर पर क्यों बरसाया प्यार – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को दुनिया पसंद करती है। उनकी फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि वो पहले भारतीय हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

ऐसे में जब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने उन पर प्यार बरसाया.. तो वो ट्वीट हर तरफ वायरल हो रहा है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैंस और विराट कोहली के फैंस के बीच वॉर चल रहा है। एक का कहना है कि किंग खान दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय भारतीय सेलेब हैं.. तो दूसरे का कहना है कि विराट कोहली को शाहरुख से ज्यादा दुनिया जानती है।

इस बीच शाहरुख खान ने फैंस से बातचीत करने के लिए ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा.. जहां एक फैन ने उनसे विराट कोहली को लेकर भी सवाल किया।

गदर 2, द केरल स्टोरी नहीं, भारत की ओर से ऑस्कर 2024 में हुई इस शानदार फिल्म की एंट्री, बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर!

शाहरुख खान ने विराट की तारीफ में कही ये बातें

एक फैन ने शाहरुख खान को टैग करते हुए लिखा, “सर विराट कोहली के बारे में कुछ कहिए, क्‍योंकि हम लगभग हर रोज फैन वार पोस्‍ट देखते रहते हैं.. कोहली के बारे में #Jawan style में कुछ कहिए..” इस पर शाहरुख ने जवाब में लिखा, “आई लव विराट कोहली, वो मेरा अपने हैं। मैं उसके सलामती के लिए हमेशा प्रार्थना करता हूं… भाई दामाद जैसा है हमारा।”

बस फिर क्या था! देखते ही देखते शाहरुख खान का यह ट्वीट वायरल हो गया। खास बात है कि शाहरुख और विराट की दोस्ती सिर्फ अनुष्का शर्मा की वजह से ही नहीं.. बल्कि क्रिकेट की वजह से भी है। शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। विराट उनकी टीम में तो नहीं है.. लेकिन दोनों के बीच अच्छी बॉण्डिंग है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here