पेंट से निकाले दो हजार रुपये, पहले भी चुराए थे गहने – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

चरखी दादरी के हीरा चौक निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नौकरानी पर अलग-अलग दिन 50 हजार की नकदी समेत सात तोले सोना के गहने और चांदी की दो जोड़ी पाजेब चोरी करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने वाल्मीकि बस्ती निवासी एक महिला के खिलाफ के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में हीरा चौक क्षेत्र निवासी डॉ. नरेंद्र ने बताया कि उनके घर वाल्मीकि बस्ती निवासी एक महिला साफ-सफाई का काम करती है। गत वीरवार को काम करके चली गई। इसके बाद जब मकान मालिक नरेंद्र ने अपनी पेंट संभाली तो दो हजार रुपये कम मिले। इसके चलते उन्हें नौकरानी पर शक हुआ। उन्होंने अपने घर पर छानबीन कर नकदी और गहने संभाले तो करीब 50 हजार रुपये, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चैन, दो सोने की अंगुठी, एक जोड़ी सोने की बाली और दो जोड़ी चांदी का पाजेब चोरी मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने नौकरानी से पूछताछ की तो उसने जेवरात और नकदी चोरी करने की बात कबूल ली। इसके बाद डॉ. नरेंद्र ने सिटी थाना पुलिस को नौकरानी के खिलाफ शिकायत दी जिसके आधार पर धारा 381 के तहत केस दर्ज किया गया।

बीच में छोड़ गई थी काम, 20 दिन पहले लौटी वापस
शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त नौकरानी ने पांच माह पहले उनके यहां काम शुरू किया था। अगस्त में उसने एक माह तक काम करना बंद कर दिया था। वो करीब 20 दिन पहले ही काम पर वापस लौटी है। संदेह है कि उसने दोबारा काम पर आने के बाद चोरी करना शुरू किया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here