ग्रेटर कैलाश में युवा नेता को लगी थी गोली, इलाज के दौरान दम तोड़ा – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक युवा नेता ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने बताया कि यह घटना गत 20 सितंबर रात साढ़े 12 बजे की है. युवा नेता करण बांका को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई.

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में रहने वाले एक युवा नेता ने खुदकुशी कर ली है. इस नेता की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि उसने खुद को गोली मार ली. मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना 20 सितंबर की रात 12:30 बजे के आसपास मिली थी. बताया गया था कि ग्रेटर क्लास पार्ट-1 के एस ब्लॉक में रहने वाले करण बांका बाथरूम में फिसलकर गिर गए. उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी है. उन्हें साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. उनकी इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई.

ग्रेटर कैलाश थाना के एसएचओ पुलिसकर्मियों के साथ हॉस्पिटल पहुंचे. वहां पर पूछताछ में पता चला कि उनके सिर में गोली लगी है. उन्होंने बाथरूम के अंदर खुद को गोली मारी है. करण प्राइवेट सुरक्षा अधिकारी अपने साथ रखते थे. जिस पिस्टल का इस्तेमाल घटना में किया है, वह लाइसेंसी था. पुलिस को पता चला कि करण ने पीएसओ दिनेश से पिस्तौल लेकर बाथरूम में खुदकुशी कर ली. इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है.

शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि करण को पैसे की जरूरत थी. उन्होंने अपने किसी जानकार से इसको लेकर संपर्क किया था और काम के लिए मनी इन्वेस्टमेंट करने की बात कही थी. पुलिस उन परिजनों से भी बात करने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here