जोधपुर रेंज में 223 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जोधपुर रेंज में 223 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
14

जोधपुर रेंज में 223 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली

1287 हिस्ट्रीशीटरों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई

जोधपुर,जोधपुर रेंज में 223 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली।
जोधपुर रेंज में बढ़ते अपराधों को देखते हुए रेंज पुलिस की तरफ से विशेष अभियान पिछले कई दिनों से चल रहा है। रेंज पुलिस की तरफ से अब पुराने हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तो की जा ही रही है साथ ही नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट भी खेाली जा रही है।

विशेष अभियान में जोधपुर रेंज में 223 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जबकि 1287 के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। रेंज आईजी जयनारायण शेर ने संवादादात सम्मेलन में बताया कि 15 फरवरी से 15 अगस्त तक अपने कार्यकाल में उन्होंने वांछित फरार अपराधियों की गिरफ्तारी,विभिन्न इनामी फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अजमानतीय अपराधों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी,मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध शराब की रोकथाम सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं दुर्घटना सम्भाव्य स्थानों की पहचान कर दुर्घटना रोकने के उपाय,पेण्डिंग एफआर चालान के निस्तारण,एरिया डोमिनेशन के तहत अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन शिंकजा,हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई एवं पुलिस पर फायरिंग प्रकरणों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाए गए।

इसे भी पढ़िए- सात साल से फरार चल रहा पांच हजार का इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट के 25,आबकारी अधिनियम के 12,आर्म्स एक्ट के 7, जुआ के 4,हत्या के 4,लूट 9, हत्या के प्रयास के 18,चोर नकबजनीं के 71, बजरी माफिया के 1 एवं अन्य 58 अपराधियों की इस प्रकार 223 नई हिस्ट्रीशीट खोल कर कुल 1387 हिस्ट्रीशीटों का रिकॉर्ड अद्यतन करवाया गया। 1287 हिस्ट्रीशीटरों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि जोधपुर ग्रामीण में 54,पाली में 25,बाड़मेर में 48,जालोर में 25, सिरोही में 29 एवं जैसलमेर में 3 इस प्रकार 184 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। इनाम राशि 25000 के 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि इनाम राशि 15000 के 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनाम राशि 10000 के 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनाम राशि 8000 के 1 अपराधी को गिरफ्तार किया गया। पांच हजार के 22 अपराधियों को पकड़ा गया। 3000 के 2 अपराधी गिरफ्तार किए जाने के साथ इनाम राशि 2000 के 59 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनाम राशि 1500 के 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एक हजार के 34 और 500 रुपए के 29 अपराधी गिरफ्तार किए गए।

यह भी पढ़ें- इनामी हिस्ट्रीशीटर का पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में उपचार

एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना सुरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर में वांछित 50000 रुपये के इनामी अपराधी भगवानसिंह पुत्र कल्याणसिंह, निवासी बरना,पुलिस थाना खुहडी, जिला जैसलमेर को पकड़ा गया। उसे इस साल 30 मई को पकड़ा गया था।
आईजी रेंज जयनारायण ने बताया कि 31 जुलाई 23 तक अभियान चलाकर रेंज में 3150 चालान एवं 1772 एफआर.न्यायालय में पेश करवाए गए। एनडीपीएस एक्ट 323 प्रकरण दर्ज 386 व्यक्ति गिर एवं 35895. 344 किलोग्राम डोडा पोस्त,4282 अफीम के पौधे,62.616 किलोग्राम अफीम 1523.76 ग्राम स्मेक, 310.22 ग्राम एमडी,148 ग्राम चरस, 16.933 किलोग्राम गांजा 23.255 किलोग्राम हेरोइन एवं 10 ट्रक 1 बस 1 एम्बुलेंस, 6 स्कॉर्पियों, 36 दुपहिया वाहन,67 कार/जीप,13 मीडियम वाहन, 4 बोलेरों, 2 इसुजु वाहन बरामद किए गए। फायर आर्म्स एक्ट 82 प्रकरण दर्ज कर 118 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 49 पिस्टल,17 देशी कट्टे, 170 कारतूस,36 बंदूक एवं 2 मैगजीन एवं 1 स्कार्पियों,1 बोलेरो,2 कार,1 जीप,2 मोटर साईकलें बरामद की गयी। जबकि आबकारी एक्ट 1229 प्रकरण दर्ज व 1259 मुल्जिम गिरफ्तार एवं 112174 लीटर अंग्रेजी शराब, 39569.5 लीटर देशी शराब, 1107.5 लीटर हथकड शराब, 8551 बोतल बीयर, 4400 लीटर स्प्रीट एवं 21 ट्रक, 2 बस, 26 दुपहिया वाहन, 20 कार/जीप,7 बोलेरो, 2 स्कॉर्पियो, 1 गेटवे,2 पिकअप,37 मीडियम वाहन 1एलपीजी गैस टैंकर जब्त की गयी। इसके अलावा कई स्थाई वांटरियों की धरपकड़ गई है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here