जयपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी हुआ फोन,चोर ने अजमेर में बेच दिया जयपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी हुआ फोन,चोर ने अजमेर में बेच दिया Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
23

जयपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी हुआ फोन,चोर ने अजमेर में बेच दिया

  • पुलिस ने पता लगाकर पीडि़ता को लौटाया
  • पुलिस का जताया आभार

जोधपुर,जयपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी हुआ फोन,चोर ने अजमेर में बेच दिया। निजी बैंक की एक असिसटेंट मैनेजर का मोबाइल जयपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी हो गया। इस फोन को चुराने वाले शातिर ने बाद में अजमेर में बेच दिया। जहां दुकान पर फोन की लोकेशन मिलने पर उसे जब्त किया गया। फोन को बाद मेें पीडि़ता को लौटाया गया। फोन मिलने पर उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। जीआरपी थानाधिाकारी महेश श्रीमाली ने बताया कि कायलाना रोड स्थित सनसिटी अपार्टमेंट की रहने वाली रूथ पत्नी रोहन थामस ने शिकायत दी कि उनका महंगा फोन जयपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी हो गया। वे मंडोर एक्सप्रेस से जोधपुर आ रही थी।

इसे भी पढ़िए- सात साल से फरार चल रहा पांच हजार का इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार

सूचना मिलने पर हरकत में आई राजकीय रेलवे पुलिस ने फोन की लोकेशन को खंगालना शुरू किया। रूथ फेडरल बैंक में असिसटेंट मैनेजर पद पर कार्यरत है। उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई में फोन की लोकेशन अजमेर में एक दुकान पर मिली। इस पर जीआरीप अजमेर पुलिस की टीम वहां पहुंची और फोन को जब्त कर लिया गया। मोबाइल चोर ने अजमेर रेलवे स्टेशन पर पुलिस को बताया कि फोन एक दुकान पर दे दिया है। फोन जीआरपी अजमेर के मार्फत जोधपुर मंगवाया गया। फोन पाकर परिवादी रूथ ने पुलिस का आभार जताया। ड्यूटी पर कार्यरत हैडकांस्टेबल धनराज ने सराहनीय कार्य किया।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here