शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
14

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद

जोधपुर,शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की तीन बाइक को जब्त किया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। अन्य वारदातों को भी खुलासा होने की उम्मीद है।थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 20 में रहने वाली अमरलता पुत्री लक्ष्मीनारायण की तरफ से रिपोर्ट रिपोर्ट दी गई थी।

इसे भी पढ़ें- भाजपा नेता के स्वागत के समय पाली के व्यक्ति का फोन पार

रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री कृष्णा गहलोत मेरी स्कूटी लेकर पाल रोड रूपनगर स्थित स्कूल गई थी। जो बाद में चोरी हो गई। इस पर प्रकरण दर्ज करते हुए कांस्टेबल दिनेश एवं अशोक की टीम का गठन करते हुए आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को देखा गया। तब यह गाड़ी शोभावतों की ढाणी में देखी गई। इस पर हैडकांस्टेबल रतनाराम आदि ने नाकाबंदी कर स्कूटी पर सवार युवक मुरली नगर शोभावतों की ढाणी प्रहलाद सोनी पुत्र कोजाराम से गहन पूछताछ की गई। तब उसने रातानाडा व बासनी एरिया से मोटरसाईकलें चोरी करना स्वीकर करने पर 2 मोटरसाईकिल जिनके निवास स्थान से अन्तर्गत धारा 102 सीआरपीसी में जब्त की गई। आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पता लगाया जा रहा है।

खबरें फटाफट  की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here