पत्रकारों और व्यापारियों ने की भौगीशैल परिक्रमा यात्रियों की सेवा पत्रकारों और व्यापारियों ने की भौगीशैल परिक्रमा यात्रियों की सेवा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

पत्रकारों और व्यापारियों ने की भौगीशैल परिक्रमा यात्रियों की सेवा

  • 20 हजार से अधिक जातरुओं की सेवा
  • संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा और रेंज आईजी जयनारायण शेर ने निभाई भागीदारी
  • पत्रकारों के साथ मिलकर जातरूओ को वितरित किया भोजन और प्रसाद

जोधपुर,पत्रकारों और व्यापारियों ने मिलकर की भौगीशैल परिक्रमा यात्रियों की सेवा। सूर्यनगरी में 28 जुलाई से शुरू हुए भोगीशैल परिक्रमा के ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान में पहली बार आगे आए पत्रकारों ने कृषि मंडी चौराहे पर मारवाड़ प्रेस क्लब और शिवाय व्यापार एसोसियेशन के संयुक्त तत्वाधान में लगभग 20 हजार से अधिक जातरुओं की पूरे मनोभाव से जल,चाय और भोजन की सेवा की।

इस आयोजन में जोधपुर के संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा और रेंज आईजी जयनारायण शेर ने पत्रकारों के साथ मिलकर जातरूओं को भोजन और प्रसाद वितरित किया।इस अवसर पर भामाशाहों के अलावा राजस्थानी लोक भजन गायक कलाकारों का भी अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें- स्कूल न जाकर सुरपुरा बांध की डिग्गी में नहाने पहुंचे तीन छात्रों की डूबने से मौत

कार्यक्रम संयोजक मोहित हेड़ा ने बताया कि,मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ के निर्देशन और सचिव इम्तियाज अहमद की देखरेख में भौगीशैल परिक्रमा के समापन अवसर पर परिक्रमा में शामिल जातरूओं की सेवा के उद्देश्य से मारवाड़ प्रेस क्लब और शिवाय व्यापार एसोसियेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सेवा कार्यक्रम में पत्रकारों और व्यापारियों ने परिक्रमा में शामिल 20 हजार से अधिक जातरूओं की विभिन्न प्रकार से सेवा की।

जहां जोधपुर के संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा और जोधपुर रेंज आईजी जयनारायण शेर द्वारा पत्रकारों के साथ मिलकर जातरुओं को भोजन और प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर परिक्रमा मे बढ़-चढ़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजसेवी किशन सिंह देवड़ा और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ को सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ भजन कलाकारों का भी सम्मान किया गया। मारवाड़ प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव मनोज गिरी और गिरीश दाधीच,क्लब के जोधपुर शहर अध्यक्ष आरएस थापा और ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश खटनवालिया के साथ-साथ आयोजन समिति के सदस्य माधव सिंह,जितेंद्र दवे महेश शर्मा और मनीष दाधीच पूरी मुस्तैदी के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे। इस अवसर पर मारवाड़ प्रेस क्लब से जुड़े भवानी सिंह गहलोत, हेमंत लालवानी,अब्दुल साजिद,चेतन चौहान,मो आमीन,मुमताज अली,महेंद्र सिंह दायमा और हरी पूनिया मौजूद थे। इस अवसर पर लोक भजन कलाकार जुगल किशोर परिहार, त्रिलोक सिंह नगसा,दिलीप गवैया, मशरूम मनचला,अशोक रोहिडी, गीता मेवाड़ा,पप्पू भाट,संजय भंवरिया,प्रदीप चौहान,मुकेश दर्जी, जावेद भाई और खुशी ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर रामविचार और राजस्थान पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी चैन सिंह महेचा ने भी विशेष रूप से शिरकत की जबकि आयोजन को सफल बनाने में शिवाय व्यापार एसोसिएशन की टीम से जुड़े बाला राम हेड़ा,पृथ्वीराज देवड़ा,सुरेश देवड़ा,प्रमोद कोटवानी,महेंद्र राठी, लविन सांखला,राम जोशी,मनोज भाटी,धर्मेंद्र जैन,रमेश सैन और मनीष प्रजापत की महत्व पूर्ण भूमिका रही।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here