राजस्थान के भीलवाड़ा में बच्ची के साथ दुष्कर्म कर भट्टी में जलाया, तीन गिरफ्तार

0
16

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 14 वर्षीय एक लड़की को कोयले की भट्टी में जला दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घटना के सिलसिले में राजस्थान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात का है।

सूचना मिलने पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता के बड़े भाई के मुताबिक लड़की बुधवार सुबह 8 बजे बकरियों को लेकर घर से निकली थी। बकरियांं दोपहर 3 बजे के आसपास लौट आईं, लेकिन उसकी बहन नहीं लौटी।

गांव में सभी रिश्तेदारों के घरों और खेतों में काफी खोजबीन के बाद भी परिवार को वह नहीं मिली। रात करीब 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर कैंप में कोयला बनाने की भट्ठी देखी, तो तलाश फिर शुरू हुई।

चूंकि बारिश के दौरान भट्टी नहीं जलती, इसलिए उन्हें संदेह हुआ और वे उसके पास गये, तो उन्हें उसके जूते मिले। करीब से जांच करने पर उन्हें आग में लड़की के पहने हुए चांदी के कंगन और हड्डी के टुकड़े मिले।

इसके बाद ग्रामीणों ने संदेेह होने पर तीन लोगों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। जब तीनों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जलाने की बात कबूल की, तो पुलिस को सूचना दी गई। देर रात चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। रात में ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। गुरुवार सुबह फिर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here