शातिर वाहन चोर सक्रिय,लगातार चोरी कर रहे बाइक्स शातिर वाहन चोर सक्रिय,लगातार चोरी कर रहे बाइक्स Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

शातिर वाहन चोर सक्रिय,लगातार चोरी कर रहे बाइक्स

जोधपुर,शातिर वाहन चोर सक्रिय, लगातार चोरी कर रहे बाइक्स।शहर में सक्रिय वाहन चोरों द्वारा लगातार गाडिय़ां चुराई जा रही हैं। कमिश्ररेट में दर्जन भर स्थानों से बाइक और मोपेड चोरी के प्रकरण पुलिस में दर्ज हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। कई वाहन चोर जमानत पर रिहा होकर फिर से गाडिय़ां चुराने लग जाते है। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार राजीव नगर ए महामंदिर निवासी हेमन्त जांगिड पुत्र गोरधनराम जांगिड़ ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को वह अशोक उद्यान आया था, जहां पर खड़ी की गई उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह 5 वीं रोड़ दरगाह जाकिर हुसैन कॉलोनी निवासी मोहम्मद अशरफ पुत्र मोहम्मद असलम ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई की शाम के समय वह अशोक उद्यान आया जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

पढ़िए पूरी कहानी यहां- स्कूल न जाकर सुरपुरा बांध की डिग्गी में नहाने पहुंचे तीन छात्रों की डूबने से मौत

इसी तरह अरिहंत नगर निवासी करनाराम पुत्र कोजाराम देवासी ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई  को घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को चोर चुराकर ले गया। जबकि पाबूपुरा निवासी विजेन्द्र पुत्र धनराज नायक ने पुलिस को बताया कि 1 अगस्त को वह रतन नगर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के पास आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में ही दी रिपोर्ट में वर्धमान नगर शोभावतों की ढाणी निवासी जिनेश जैन पुत्र स्व.जुगराज जैन ने पुलिस को बताया कि रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चुराकर ले गया। इधर देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में कृषि मंडी के पास बड़ा बास ओसियां निवासी अजय सिंह पुत्र बंशी सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह धनवंतरी अस्पताल आया था, जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया।

इसे भी पढ़ें- ज्वैलर को युवती ने फोन कर बुलाया, बदमाशों ने अपहरण कर पिस्टल दिखाकर लूटा

बालाजी नगर पाल बालाजी के सामने रहने वाले अजय पुत्र बंशीलाल सुथार ने देवनगर पुलिस को बताया कि धनवंतरी अस्पताल के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई।इसी तरह प्रतापनगर सदर पुलिस के अनुसार नवदुर्गा नगर झालांड चौराहा निवासी अनुराग सिंह पुत्र कैलाश सिंह पंवार ने बताया कि 1 अगस्त को वह डीसीबी बैंक शाखा चौपासनी रोड गया था। जहां बाहर से उसकी बाइक को वाहन चोर चुराकर ले गया। खांडाफलसा पुलिस के अनुसार सिवांची गेट निवासी रामू सिंह पुत्र सोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की आधी रात्रि के समय वाहन चोर उसकी बाइक घर के बाहर से चुरा ले गया।
महामंदिर पुलिस के अनुसार जटिया कॉलोनी नागौरी गेट निवासी मोहित पुत्र श्यामसुंदर की बाइक निजी अस्पताल के बाहर से चोरी हो गई। इधर बासनी थाने में दी रिपोर्ट में चांदणा भाकर निवासी मोहम्मद आमीन पुत्र रज्जाक मोहम्मद ने बताया कि उसकी बाइक बासनी इलाके से चोरी हो गई। बोरानाडा निवासी झूमर राम पुत्र ओमाराम जाट की बाइक एक फैक्ट्री के बाहर से चोरी हो गई। उसने बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here