भौगीशेल परिक्रमा अंतिम पंडाव मंडोर उद्यान पहुंची,आज समापन भौगीशेल परिक्रमा अंतिम पंडाव मंडोर उद्यान पहुंची,आज समापन Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
17

भौगीशेल परिक्रमा अंतिम पंडाव मंडोर उद्यान पहुंची,आज समापन

जोधपुर,भोगीशैल परिक्रमा अंतिम पंडाव मंडोर उद्यान पहुंची,आज को समापन। अधिक मास में मारवाड़ के कुंभ माने जाने वाली भोगीशैल परिक्रमा आज मंडोर उधान में अपना अंतिम पड़ाव विश्राम कर रही है। यहां पर आने वाले भक्तों और जातरूओं की सेवाओं के लिये समाजसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने पलक पावड़े बिछा दिए।

यात्रा का समापन गुरुवार को होगा। हिन्दू सेवा मंडल के सचिव विष्णु प्रजापत ने बताया कि भौगिशैल परिक्रमा यात्रा के आज अन्तिम पड़ाव स्थल मण्डोर पहुंची है। सुहावने मौसम को देखते हुए एवं यात्रा का अन्तिम पड़ाव होने के कारण मण्डोर मे श्रद्धालुओं के साथ उनसे मिलने के लिये परिजनों की  भीड़ ज्यादा हुई। कई जातरू तो आज ही मंडोर से चल कर संतोषी माता मंदिर की तरफ जाते नजर आए।

इसे भी पढ़ें- स्कूल न जाकर सुरपुरा बांध की डिग्गी में नहाने पहुंचे तीन छात्रों की डूबने से मौत

पड़ाव स्थल पर समाजसेवियों की ओर से चाय नाश्ता,खाने की व्यवस्था के साथ भजनों की स्वर लहरियां भी गूंज रही है। मां भुवनेश्वरी मंदिर नागौरी बेरा,मंडोर में प्रसादी का आयोजन भी किया गया है। जिसमें प्रात: नौ से दोपहर तक प्रसादी का आयोजन किया गया है।

भोगीशैल परिक्रमा के समापन की पूर्व संध्या पर आज कृषि मंडी चौराहा के पास में मारवाड़ प्रेस क्लब व व्यापार एसोसियेशन की तरफ से जातरुओं को भोजन,चाय नाश्ता करवाया गया। यहां पर भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा व जोदपुर रेंज आईजी जयनारायण शेर अतिथि थे। दोनों कमिश्नरों ने जातरुओं को अपने हाथों से प्रसादी वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने भजन संध्या में भाग ले रहे कलाकारों व भामाशाहों का सम्मान भी किया।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here