नैक्सा एवरग्रीन के खिलाफ एक और केस दर्ज,पीडि़त ने लगाया 17 लाख ऐंठने का आरोप नैक्सा एवरग्रीन के खिलाफ एक और केस दर्ज,पीडि़त ने लगाया 17 लाख ऐंठने का आरोप Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

नैक्सा एवरग्रीन के खिलाफ एक और केस दर्ज,पीडि़त ने लगाया 17 लाख ऐंठने का आरोप

जोधपुर,नैक्सा एवरग्रीन के खिलाफ एक और केस दर्ज,पीडि़त ने लगाया 17 लाख ऐंठने का आरोप।निवेश के नाम पर बड़ा मुनाफा देने का प्रलोभन देने वाली गुजरात के अहमाबाद की नैक्स एवरग्रीन के खिलाफ एक और केस फाइल हुआ है। जोधपुर के पीडि़त से 17 लाख की ठगी होना बताया गया है। पीडि़त ने अदालत की शरण लेकर उदयमंदिर थाने में धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया है।

ये भी पढ़ें- स्कूल न जाकर सुरपुरा बांध की डिग्गी में नहाने पहुंचे तीन छात्रों की डूबने से मौत

मूलत: मेलावास बावड़ी हाल राइका बाग कांकरिया सदन निवासी मांगूसिंह पुत्र भंवरसिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसने जनवरी 23 में नैक्सा एवरग्रीन धोलेरा गुजरात की कंपनी से संपर्क किया था। कंपनी ने प्रति मंगलवार को लाभांश देने का वादा कर उससे 17 लाख का निवेश करवाया। मगर बाद में न तो रकम लौटाई गई और न ही मुनाफा दिया गया। कंपनी प्रतिनिधियों ने प्रति सप्ताह मंगलवार को तीन से चार हजार के बीच में लाभांश का प्रलोभन देकर उससे 17 लाख ऐंठ लिए। उदयमंदिर पुलिस ने इस बारे में अब नैक्सा एवरग्रीन के प्रतिनिधियों, प्रबंधक,सुभाष बिजारनिया,रणवीर बिजारनिया,बीरबल आदि के खिलाफ केस दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि नैक्सा एवरग्रीन के खिलाफ शहर के कई थानों में धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। कई लोगों से करोड़ों की ठगी सामने आई है। कुछ आरोपियों को गुजरात में पकड़ा भी गया था।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here