ज्वैलर को युवती ने फोन कर बुलाया, बदमाशों ने अपहरण कर पिस्टल दिखाकर लूटा ज्वैलर को युवती ने फोन कर बुलाया, बदमाशों ने अपहरण कर पिस्टल दिखाकर लूटा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
24
the-girl-called-the-jeweler-the-miscreants-kidnapped-and-looted-by-showing-a-pistol

ज्वैलर को युवती ने फोन कर बुलाया, बदमाशों ने अपहरण कर पिस्टल दिखाकर लूटा

  • दो मोबाइल और 80 हजार लूटे
  • दो लाख की डिमाण्ड

जोधपुर,ज्वैलर को युवती ने फोन कर बुलाया,बदमाशों ने अपहरण कर पिस्टल दिखाकर लूटा। ओसियां के एक ज्वैलर को एक युवती ने फोन कर बुलाया। ज्वैलर के पहुंचने पर पहले से खड़ी एक बिना नंबरी बोलेरो में सवार चार पांच युवकों ने उसका अपहरण करने के साथ सिर पर पिस्टल से वार किया। उसका अपहरण कर बिनावास-कापरड़ा रोड पर ले जाकर पटक दिया। पीडि़त ज्वैलर ने कुछ नामजद युवकों के खिलाफ इस बारे में अब डांगियावास थाने में केस दर्ज करवाया है। ज्वैलर से दो मोबाइल और 80 हजार रुपए लूटने के साथ दो लाख की डिमाण्ड की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ओसियां तहसील के पंडित की ढाणी में रहने वाले ज्वैलर दिनेश सोनी पुत्र राणुलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

ये भी पढ़ें- स्कूल न जाकर सुरपुरा बांध की डिग्गी में नहाने पहुंचे तीन छात्रों की डूबने से मौत

रिपोर्ट में बताया कि 31 जुलाई की रात को एक युवती ने उसे फोन कर बुलाया। तब वह अपनी गाड़ी लेकर पंडित की ढाणी से कोकुण्डा की तरफ निकला। यहां कोकुण्डा पहुंचने पर पहले से ही एक बिना नंबरी बोलेरो कैंपर अंधेरे में खड़ी नजर आई। गाड़ी में रामनिवास चोढ़ा,बाबू और तीन अन्य लोग सवार थे। इनके हाथ में पिस्टल थी। इन लोगों ने उससे मारपीट कर पिस्टल दिखाई और सिर पर पिस्टल से वार करने के साथ अपनी बोलेरो कैंपर में डालकर ले गए। रास्ते भर मारपीट की और कापरड़ा-बिनावास रोड पर लेकर गए। जहांं पर उसके दो मोबाइल,80 हजार रुपए लूटने के साथ दो लाख की और डिमांड की। बाद में बदमाशों ने उसे बिनावास रोड पर पटक दिया। वह जैसे तैसे राहगीर की मदद से अपने घर पहुंचा। पीडि़त की तरफ से 1 अगस्त को डांगियावास थाने में अपहरण,लूट का केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस अग्रिम जांच कर रही है। इसमें हनी ट्रेप होने की भी आशंका है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here