मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजनाः आवेदनों की आक्षेप पूर्ति 21 जुलाई तक करनी होगी

0
10

बीकानेर। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना-2023 के आवेदन पत्रों में आक्षेप पूर्ति के लिए अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने बताया कि इस योजना के तहत 2 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। वित्तीय वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा 73 के अन्तर्गत चलने-फिरने में असमर्थ ऐसे विशेष योग्यजन, जो राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत हैं एवं रोजगार करने वाले युवा हैं, उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क स्कूटी विद रेट्रोफिटमेंट उपलब्ध करवाई जानी प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया की ऐसे आवेदक जिनके ऑनलाईन आवेदन में किसी दस्तावेज की कमी है, की सूचना एसएसओ आईडी एवं पंजीकृत मोबाईल पर संदेश के माध्यम से प्रेषित की जा चुकी है। ऐसे सभी आवेदक 21 जुलाई तक आक्षेप पूर्ति के लिए वांछित दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाईन आवेदन जिला कार्यालय को भिजवा सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here