दसवीं और बारहवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 245 विद्यार्थी सम्मानित

0
10

बीकानेर। आगाज एक बदलाव का और गंगासागर फाउंडेशन की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रविवार को नई लाइन स्थित अरुणोदय विद्या मंदिर में हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना अच्छी परंपरा है। इससे उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं दूसरे बच्चे भी इनसे प्रेरित होकर सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 में आयोजित हुई 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

गंगासागर फाउंडेशन के हेमंत कातेला ने बताया कि कुल 245 बच्चों को सम्मानित किया गया। आगाज एक बदलाव का के गोविंद सारस्वत ने बताया कि शिक्षा के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में परचम फहराने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने साहिल रंगरेज को वेट लिफ्टिंग, युवराज तेजी को ताइक्वांडो व निशा कंवर को फुटबॉल में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी, उप महापौर राजेंद्र पंवार, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, वेद व्यास, दिलीप पुरी, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, राजकुमार किराडू, तोलाराम सियाग, रोशन बाफना बतौर अतिथि मौजूद रहे। गोविंद सारस्वत व हेमंत कातेला ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विनय हर्ष ने किया। इस दौरान सुनील शर्मा, अभिषेक आचार्य, भैरूरतन ओझा, संजू सोनी, शुभम उपाध्याय, विकास मारू, ज्ञानप्रकाश मारू, दामोदर उपाध्याय, बुलाकी गिरी, कविता गहलोत, कालूराम, करण चूरा, सुभाष विश्नोई आदि मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here