Rajasthan: रामगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन शावकों के साथ दिखी बाघिन, CM बोले- ये प्रकृति का उपहार, संख्या हुई पांच

0
36
Tigress given birth to three cubs in Ramgarh Vishdhari Tiger Reserve

तीन शावकों के साथ बाघिन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बाघिन आरवीटीआर-2 ने  बड़ी खुशखबरी दी है। ये बाघिन अपने 3 शावकों के साथ नजर आई है। आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल ने बाघिन का शावकों के साथ विचरण करते हुए वीडियो और तस्वीरें ट्वीट की हैं। 

बताया जा रहा है कि रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की बाघिन आरवीटीआर-2 ने 24 मई के करीब इन शावकों को जन्म दिया था। लेकिन, अपने शावकों के साथ बाघिन पहली बार ट्रैप कैमरे में कैद हुई है। 

रामगढ़ महल और मेज नदी के आसपास के वन क्षेत्र में करीब 2 महीने से मादा बाघिन आरटीवीआर- 2 का मूवमेंट एक निश्चित स्थान पर हो रहा था। ऐसे में बाघिन की ट्रेकिंग के लिए कुछ दिन पहले कैमरे लगाए गए थे। 16 जुलाई को बाघिन रामगढ़ महल और पापड़ा तिराहे के वन क्षेत्र में लगाए गए कैमरे में अपने तीन शावकों के साथ ट्रैप हुई है। 

शावकों की उम्र करीब 2 महीने की बताई जा रही है। तीन शावकों के जन्म के बाद रामगढ़ विषधारी रिजर्व में अब बाघों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। बतादें कि बाघिन आरवीटीआर-2 को पिछले साल 16 जुलाई के दिन ही रणथंभौर से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया था। शिफ्टिंग के एक साल में ही बाघिन के बच्चों को जन्म देने का प्रदेश में ये अनूठा मामला है। 

इसे लेकर सीएम अशोक गहलोत ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सुखद समाचार,  प्रकृति का उपहार। विश्व बाघ दिवस 29 जुलाई 2019 को बजट में रामगढ़ विषधारी बाघ अभ्यारण्य के लिए किए गए प्रस्ताव का सुखद परिणाम वन के नए मेहमानों के रूप में सामने आ गया है। आज पुनः विश्व बाघ दिवस से एक पखवाड़े पूर्व नए शावकों के जन्म की सुखद खबर मिली। सरकार की वन्य जीवन संरक्षण की मुहिम को मजबूत करने के लिए आरवीटीआर टीम को शाबाशी और बधाई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here