विजय सिंह के अंतिम संस्कार में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे.. – Khabre Fatafat

0
6

भाजपा नेता विजय सिंह का शुक्रवार को फतुहा में अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की पिटाई से विजय सिंह की मौत की बात कही जा रही है। इस दौरान पार्टी के पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण और हजारों-हजार की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 भाजपा नेता विजय सिंह का शुक्रवार को अंतिम संस्कार हो गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

भाजपा नेता विजय सिंह की मौत पर बिहार भाजपा ने ट्वीट कर लिखा ‘नम आंखों से विजय जी को अंतिम विदाई!बिहार के शिक्षकों, नौजवानों, किसानों और महिलाओं की आवाज उठाते हुए महागठबंधन सरकार की लाठी से बलिदान हुए भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह जी की अंत्येष्टि फतुहा घाट पर हुई।

पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण और हजारों-हजार की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता और आम जनमानस शामिल होकर नम आंखों से विदाई दी। बिहार भाजपा ने लिखा कि भाजपा उनके बलिदान को जाया नहीं होने देगी।

बता दें कि पटना में भजपा नेता और जहानाबाद जिले के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान विजय कुमार सिंह घायल हो गए थे। उसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं, पटना पुलिस का दावा है कि जहां लाठीचार्ज किया गया, वहां भाजपा नेता मौजूद नहीं थे। एसएसपी ने कहा कि वे डाकबंगला की तरफ जा रहे थे, लेकिन भगदड़ मच गई। इससे पहले कि विजय डाकबंगला चौराहे पर जाते, मूर्छित होकर गिर गए।

एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दोपहर 1:22 बजे वे दो लोगों के साथ डाकबंगला की तरफ जाते दिख रहे हैं। इस बीच उन्होंने रास्ते में एक स्कॉर्पियो चालक से भी बात की। दोपहर 1:23 से 1:28 बजे वे मूर्छित होकर ट्रांसफार्मर के पास गिर गए। हालांकि, उस जगह पर कैमरा नहीं था। उन्हें रिक्शा से नर्सिंग होम जाते भी देखा गया है। उनके साथ रहे दो लोगों की पहचान कर बयान दर्ज किया गया।

बिहार विधानसभा में बवाल

इधर, विजय कुमार सिंह की मौत को लेकर बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चौथे दिन भी हंगामेदार रहा। भाजपा नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद मार्शल ने भाजपा नेता संजय सिंह को सदन से बाहर कर दिया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here