Rajasthan: 69 पुलिस इंस्पेक्टर के ट्रांसफर

0
11
Rajasthan Transfer of 69 police inspectors in view of Rajasthan assembly elections 2023

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवंबर महीने में प्रदेश में प्रस्तावित राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लंबे समय से एक जगह पर जमे हुए पुलिस थाना अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। ऐसे 69 पुलिस इंस्पेक्टर्स को एक रेंज से दूसरी में और एक कमिश्नरेट से दूसरे में भेजा गया है।

निर्वाचन आयोग ने गृह विभाग को निर्देश जारी किया था कि जो थाना अधिकारी तीन साल से एक ही जिले में नियुक्त हैं, उन्हें हटाया जाए। चुनाव को ध्यान में रखकर महानिदेशक कार्यालय से यह तबादला सूची जारी की गई है। तबादला आदेश में कहा गया है कि पुलिस निरीक्षकों का स्वयं की प्रार्थना और प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरण किया जाता है।

ऐसे में माना जा रहा है कि इसके बाद पुलिस विभाग ने थाना अधिकारियों से ही उनकी इच्छा पूछ ली। जिन्होंने दूसरी जगह जाने की खुद ने इच्छा जताई। उन्हें उस स्थान पर भेज दिया गया। जबकि कुछ का प्रशासनिक आधार पर तबादला कर दिया गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here