
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
RPSC RAS Registration 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू कर दी गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के परीक्षा के तहत तीन चरणों में योग्य उम्मीदवारों का राजस्थान राज्य सेवा के अधिकारियों का चयन किया जाएगा। भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया के बारे में यहां विस्तार से बताया जा रहा है।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर रिक्तियों के लिए 31 जुलाई, 2023 आधी रात तक आवेदन कर सकते हैं। आरएएस / आरटीएस भर्ती का लक्ष्य कुल 905 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 424 रिक्तियां राज्य सेवाओं के लिए और 481 अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















