फिटकरी का इस्तेमाल कर आप अपने कई दोषों से छुटकारा पा सकते हैं जानें? – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

वास्तु शास्त्र में खुशहाल और सुख-समृद्धि से भरपूर जीवन जीने के कई उपाय बताए गए हैं। ऐसे ही फिटकरी को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें आप करके कई दोषों से छुटकारा पा सकते हैं।

 फिटकरी का इस्तेमाल आमतौर दूध फाड़ने या खून रोकने जैसे कामों के लिए किया जाता है। लेकिन आपको ये नहीं पता होगा कि खड़ा नमक की तरह दिखने वाली फिटकरी आपके जीवन की कई समस्याओं को भी खत्म कर सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की नकारात्मक ऊर्जा को निकालने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी फिटकरी के विभिन्न उपायों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं कि फिटकरी के कौन से उपाय करना होगा लाभकारी।

आर्थिक स्थिति के लिए

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ी सी फिटकरी लेकर रोजाना नहाने वाले पानी में डाल लें। ऐसा करने से शरीर की नकारात्मक ऊर्जा निकल जाएगी।

गृह क्लेश से निजात पाने के लिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई बार घर में नकारात्मक ऊर्जा के कारण पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात पर वाद विवाद बना रहता है। इस गृह क्लेश से छुटकारा पाने के लिए एक कपड़े में थोड़ी सी फिटकरी बांधकर अपने बेड के नीचे रख लें। ऐसा करने से घर में खुशियां ही खुशियां आएगी।

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए एक कपड़े में थोड़ी सी फिटकरी को बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे एक पत्थर से दबा दें। ऐसा लगातार तीन बुधवार तक करें। ऐसा करने से जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा।

विवाह में आ रही हो अड़चन

किसी न किसी कारण विवाह होनने में अड़चन आ रही है, तो सोमवार को एक साफ कागज में थोड़ा सा फिटकरी पाउडर में थोड़ा सा चूना रख कर बांध कर दें। इसके बाद इसे बिना किसी से कुछ कहे केले, आम या फिर बरगद के पेड़ के नीचे अपना नाम, पिता का नाम, अपना गोत्र बोलने के साथ शादी की कामना बोल दें। ऐसा लगातार सात सोमवार करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here