उत्तराखंड में घूमना क्यों खास होगा इस बार, यहां जानेंगे इस बारे में.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

फरवही माह में उत्तराखंड के चमोली जिले में आयोजित होंगे नेशनल विंटर गेम्स। जिसमें कुछ 13 राज्यों के प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। तो क्या खास होगा इस बार यहां जानेंगे इस बारे में।औली में अगले साल यानी 2023 में 2 से 5 फरवरी तक नेशनल विंटर गेम्स का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए टूरिज्म डिपार्टमेंट ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन खेलों में उत्तराखंड समेत अलग-अलग राज्यों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इन गेम्स का आयोजन फरवरी के महीने में चमोली जिले के औली में किया जाना है। खास बात ये है कि नेशनल विंटर गेम्स अंतर्राष्ट्रीय स्की महासंघ (एफआईएस) द्वारा अनुमोदित रेसिंग स्कीइंग कार्यक्रम भी आयोजित होने प्रस्तावित हैं। 2 से 5 फरवरी 20023 तक आयोजित होने वाली नेशनल स्कीइंग चैपियनशिप-2023 में कुछ 4 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। इनमें मेल और फीमेल कैटेगरीज के प्लेयर्स हिस्सा लेंगे। इसके अलावा हिमालयन ट्रॉफी 2023 के तहत 7 और 8 फरवरी को पुरुषों और महिलाओं के लिए एफआईएस स्वीकृत जायंट स्लैम रेस का भी आयोजन किया जाएगा।

नेशनल विंटर गेम्स का शेड्यूल

नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप 2023

2 फरवरी 2023- ओपनिंग सेरेमनी और इवेंट- महिला पुरुष और जूनियर

3 फरवरी 2023- इवेंट- महिला पुरुष और जूनियर

4 फरवरी 2023- इवेंट- महिला पुरुष और जूनियर

5 फरवरी 2023- क्लोजिंग सेरेमनी और इवेंट- पुरुष और महिला जूनियर

सिर्फ औली को ही मान्यता

फिस (फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग) की ओर से इंडिया में केवल औली को ही मान्यता

साल 2019 में फिस ने किया था औली का दौरा, पाया था मानकों पर फिट

बर्फ व स्लोप को देखकर फिस देता है स्थान को मान्यता

औली में फिस रेस भी 7 फरवरी से

फिस (FIS) की ओर से चमोली के औली में फिस रेस यानी इंडियन हिमालयन ट्रॉफी 2023 को भी मंजूरी दी गई है। यह आयोजन 7 से 8 फरवरी तक औली में ही आयोजित होगी। जिसमें तमाम देशों के प्लेयर्स स्कीइंग में पार्टिसिपेट करेंगे। यह इंटरनेशनल लेवल का एक बड़ा इवेंट है।

FIS रेस शेड्यूल

7 फरवरी 2023- ज्वॉइंट सैलॉम इवेंट- महिला व पुरुष

8 फरवरी 2023- ज्वॉइंट सैलॉम इवेंट- महिला व पुरुष

13 स्टेट्स से पहुंचने की उम्मीद

औली में होने वाले विंटर गेम्स के लिए बताया गया है कि इस बार 13 स्टेट्स पार्टिसिपेट करेंगे। इन स्टेट्स के 250 प्लेयर्स के साथ ही 50-60 ऑफिशियल्स के पहुंचने की उम्मीद बताई गई है जबकि, मेजबान उत्तराखंड से दो टीमें सीनियर व जूनियर के शामिल होने के आसार हैं। खर्च के तौर पर डेढ़ करोड़ तक का अनुमान किया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here