विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित ‘विराट हिंदू सभा’ के कुछ नए वीडियो सामने आए, जानें.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित ‘विराट हिंदू सभा’ के कुछ नए वीडियो सामने आए हैं। गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह परोक्ष रूप से 2020 में हुए दंगों में अपनी भूमिका स्वीकार करते दिख रहे हैं। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद गुर्जर का कहना है कि वह लोनी में हुई हिंसा को लेकर बोल रहे थे।

रविवार को हुए इस कार्यक्रम में वीएचपी और बीजेपी के कई नेताओं ने शिरकत की थी। जिसमें कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भाषण दिए गए। बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने मुसलमानों के संपूर्ण बायकॉट के बहिष्कार की भी अपील की। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने अज्ञात आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक वीडियो में नंद किशोर गुर्जर कहते हैं, ”हम लोग किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन हमारी बहन बेटी को कोई छेड़े तो उसे हम छोड़ते भी नहीं… दिल्ली के अंदर सीएए पर दंगा हुआ। तब ये जिहादी हिंदुओं को मारना शुरू किए। तो आप लोग थे… अपने घर में घुसा दिया। हमारे ऊपर आरोप लगा दिया कि हम 2.5 लाख लोग दिल्ली में ले के घुसे। हम तो समझाने के लिए गए थे। लेकिन हम पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया कि हमने जिहादियों को मारने का काम किया। हम जिहादियों को मारेंगे, हमेशा मारेंगे।”

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here