कीव में हुए हवाई हमलों को देखते हुए जर्मनी ने लिया बड़ा फैसला – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

यूक्रेन पर रूस के हमलों को देखते हुए जर्मनी ने कीव को एयर डिफेंस सिस्‍टम देने की घोषणा की है। जर्मनी ने ये घोषणा सोमवार और मंगलवार को कीव समेत इसके करीबी शहरों पर हुए मिसाइल हमलों के बाद की है। जर्मनी ने कहा है कि कुछ दिनों में वो यूक्रेन को हाईटेक एयर डिफेंस सिस्‍टम सौंप देगा। जर्मनी की रक्षा मंत्री Christine Lambrecht का कहना है कि रूस ने सोमवार को यूक्रेन के पापुलेशन सेंटर पर मिसाइलों से हमला किया है, जिसमें कई नागरिकों की जान गई है । इसके बाद ही यूक्रेन और उसके नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

जर्मनी का एयर डिफेंस सिस्‍टम

जर्मनी जिस एयर डिफेंस सिस्‍टम को यूक्रेन को देने की बात कर रहा है वो कीव को मिसाइल हमलों बचाने में पूरी तरह से सक्षम है। इस सिस्‍टम को लेकर यूक्रेन और जर्मनी में पहले भी बात हुई थी लेकिन उस वक्‍त इस वर्ष के अंत तक इसको देने की बात कही गई थी। लेकिन अब कीव पर हुए हमलों की वजह से जर्मनी ने इसको सौंपने में तेजी दिखाने का फैसला लिया है। Lambrecht ने ये भी कहा है कि जर्मनी जल्‍द ही यूक्रेन को Iris T SLM सिस्‍टम की भी डिलीवरी देगा। उन्‍होंने कहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव को बचाना बेहद जरूरी है। इसलिए एयर डिफेंस स‍िस्‍टम को जल्‍द देना भी जरूरी हो गया है।

रूस के हमले से सदमे में लोग

जर्मनी की रक्षा मंत्री का कहना है कि रूस के कीव पर हुए हमले से लोग गहरे सदमे में हैं। रूस सीधेतौर पर नागरिकों के रिहाईशी इलाकों को टार्गेट कर हमला कर रहा है। उन्‍होंने ये भी कहा है कि पहले चार एयर डिफेंस सिस्‍टम की खेप पूरी तरह से तैयार है। कुछ ही दिनों में इन्‍हें यूक्रेन को सौंप दिया जाएगा। गौरतलब है कि जून में जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्‍कोल्‍ज ने यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्‍टम देने की घोषणा की थी।

40 किमी दूर तक निशाना लगा सकता है एयर डिफेंस सिस्‍टम

ये मिसाइल सिस्‍टम 20 किमी की ऊंचाई पर जाकर करीब 40 किमी की दूरी में सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। चांसलर ओलाफ का कहना है कि इस सिस्‍टम से यूक्रेन के बड़े शहर पूरी तरह से सुरक्षित हो सकेंगे। जर्मनी के विदेश मंत्री ने भी यूक्रेन की हर संभव मदद करने का वादा किया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here