जानिए कटहल के कटलेट्स बनाने का तरीका… – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

कटहल से बनी सब्जी हो या बिरयानी या फिर कटलेट हर एक स्वाद लाजवाब होता है। तो अगर आपने अभी तक इसके कटलेट्स ट्राय नहीं किए, जो एक बार चखना तो बनता है। जानें यहां इसकी रेसिपी।

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

400 ग्राम कटहल छीलकर छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
कटलेट के लिए
1/2 कप बेसन, 1/4 टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून लाल मिर्च, 2 टीस्पून धनिया, 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर, 1/2 टीस्पून गरम मसाला, 1/2 टीस्पून अमचूर, 1/2 टीस्पून काली मिर्च, 1 टीस्पून अदरक पेस्ट, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, थोड़ा सा हरा धनिया बारीक कटा, स्वादानुसार नमक, तेल

विधि :

– कटहल को कुकर में नमक, हल्दी और पानी डालकर तेल आंच पर उबालें।
– एक सीटी आने पर आंच धीमी करके 7 मिनट और उबालें।
– ठंडा होने पर अच्छी तरह पानी छानें और कटहल मैश कर लें।
– अब धीमी आंच पर बेसन को सौंधी खुशबू आने तक भूनें।
– इसके बाद दो टेबलस्पून तेल गर्म कर कटहल भूनें।
– अच्छी तरह भून जाने पर अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, जीरा पाउडर डालें।
– एक दो मिनट बाद गरम मसाला, हरी मिर्च, हरा धनिया, अमचूर व नमक मिलाएं।
– अंत में भुना बेसन डालकर सूखा होने तक मिश्रण को भूनें।
– ठंडा होने र कटलेट का आकार दें और फ्रिज में रख दें।
– 15-20 मिनट बाद फ्रिज से निकालकर गर्म तेल में धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तलें।
– नमक, काली मिर्च बुरक कर सर्व करें

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here