गंगा का आचमन करने ‌के लिए गए, अज्ञात वृद्ध की डूबने से मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

गंगा का आचमन करने ‌के लिए गंगा में गए एक अज्ञात वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। वृद्ध पितृपक्ष के दौरान गंगा स्नान के लिए चंद्रेश्वर मंदिर के सामने गंगा में स्नान के लिए गया था।

 पितृपक्ष के दौरान गंगा स्नान के उपरांत गंगा का आचमन करने ‌के लिए गंगा में गए एक अज्ञात वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। चंद्रेश्वर नगर निवासी श्याम बिहारी मोर्य और राजेश बुधवार को चंद्रेश्वर मंदिर के सामने गंगा से एक अज्ञात 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को लेकर मूर्छित हालत में राजकीय चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण स्नान के लिए मना किया

श्याम बिहारी ने बताया कि एक अज्ञात वृद्ध पितृपक्ष के दौरान गंगा स्नान के लिए चंद्रेश्वर मंदिर के सामने गंगा में स्नान के लिए गया था। जिसे गंगा किनारे टहल रहे, अन्य लोगों ने गंगा का जल स्तर बढ़ा होने के कारण गंगा स्नान के लिए मना भी किया। नहाने के लिए बाल्टी से उसे जल ला कर भी दिया, जिससे उसने स्नान किया।

बचाने के लिए लोगों ने काफी प्रयास‌ किया

स्नान के बाद वह गंगा आचमन लेने के लिए गया, जहां वह डूब गया। जिसे बचाने के लिए लोगों ने काफी प्रयास‌ भी किया, लेकिन वह तब तक काफी दूर बह चुका था। जब तक बुजुर्ग को बाहर निकाला तब तक काफी पानी उनके शरीर के अंदर जा चुका था।

किए जा रहे हैं बुजुर्ग की शिनाख्त करने के प्रयास

बेहोशी की हालत में बुजुर्गों को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्‍पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली से पुलिस मामले की जांच करने पहुंची। बुजुर्ग के पास कोई भी ऐसा सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि बुजुर्ग की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here