लखीमपुर खीरी में दलित युवती के साथ गैंगरेप , जानें पूरा मामला – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

यूपी के लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ युवकों ने दलित युवती के साथ गैंगरेप किया। 15 वर्षीय किशोरी शनिवार देर रात अपने घर से दूसरे घर जा रही थी।उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। ये घटना मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव की है। जहां शनिवार को एक दलित किशोरी के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया। 

15 वर्षीय किशोरी शनिवार देर रात अपने दादी के घर से दूसरे घर जा रही थी। इस बीच रास्ते में ही कुछ युवकों व्यंग कसने लगे और किशोरी को में दबोच लिया। गैंगरेप करने के बाद युवकों ने किशोरी को डराया धमकाया। इसके बाद किशोरी ने घर आकर परिजनों से सारी बात बताई। किशोरी के भाई ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित कई अन्य में मुकदमा दर्ज कराया। वही युवती को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जब इस घटना की सूचना एसपी को मिली तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए खुद मोहम्मदी कोतवाली पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक दलित किशोरी की दुष्कर्म की घटना सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। युवती की हालात सामान्य है। युवती ने अपने बयान में गांव के चार युवक के नाम बताए। जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही युवकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here