थाने में आधी रात महिला सिपाही को लेकर भिड़े सिपाहियों ,रिवाल्वर से किया फायर – 24×7 Khabre Fatafat

0
7

बरेली के एक थाने में आधी रात महिला सिपाही को लेकर भिड़े सिपाहियों ने जमकर उत्पात मचाया। आपस में भिड़े सिपाहियों ने दारोगा की रिवाल्वर से फायर ठोक दिया। जिससे थाने में अफरा तफरी मच गई।

 बरेली के एक थाने में तैनात महिला सिपाही को लेकर साेमवार रात जमकर बवाल हुआ। आपस में भिड़े दो सिपाहियों में से जहां एक ने फायर कर दिया। जिससे थाने में अफरा तफरी मच गई। थाने स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश की गई। लेकिन मामला अफसरों के पास पहुंचा।

जिसके बाद मामले में एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया, वहीं दूसरे सिपाही सहित इंस्पेक्टर क्राइम को लाइन हाजिर कर दिया है। अब यह मामला पूरे विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला बहेड़ी थाने का हैं। जहां तैनात एक महिला सिपाही को लेकर साेमवार रात दो सिपाही आपस में भिड़ गए। बात तू-तड़ाक से गाली गलौच पर पहुंच गई। कोई कुछ समझ पाता तब तक बात इतनी बढ़ गई कि एक सिपाही ने आवेश में आकर फायर झोंक दिया।

जिसके बाद थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। मौजूद स्टाफ ने दोनों को पकड़ कर समझा बुझाकर शांत कराया गया। जिसके बाद सिपाहियों की हरकतों को छिपाने का पूरा प्रयास किया गया। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस अफसरों को हुई तो पहले तो वह अवाक रह गए।

इसके बाद रात में ही एसपी काइम मुकेश प्रताप सिंह थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद उत्पाती सिपाहियों से भी बातचीत की। मामले में गोली चलाने वाले सिपाही माेनू को सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही सिपाही याेगेश को लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर क्राइम काे भी लाइन हाजिर कर दिया है।

दारोगा की रिवाल्वर से किया फायर

थाने में आधी रात सिपाही मोनू ने जिस रिवाल्वर से फायर किया।वह रिवाल्वर दारोगा की थी, जिसे वह कुछ देर पहले ही थाने में जमा करके गया था। हालांकि घटना के दौरान गोली थाने के फर्श में जा घुसी।इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।

मोनू बोला- कांस्टेबल योगेश से हूं परेशान

पूछताछ में सिपाही मोनू अफसरो से बोला कि वह योगेश से तंग आ चुका है।इसी से परेशान होकर उसने गाेली चला दी। बाद में पता चला कि दोनों के बीच महिला सिपाही को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा हैं। पूरा मामला अधिकारियों ने दबा दिया।

एसएपी ने तलब की रिपोर्ट

जानकारी होने पर मंगलवार सुबह एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने थाने के इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ाना, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार और सिपाही मोनू को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले में सीओ बहेड़ी डा. तेजवीर सिंह से रिपोर्ट तलब की गई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here