ड‍िप्‍टी सीएम मरीजों के साफ-सफाई को लेकर द‍िए सख्त निर्देश   – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार प्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍थाओं को दुरुस्‍ते करने में लगी है। ऐसे में ड‍िप्‍टी सीएम एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी सीएमओ व सीएमएस को साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश द‍िए हैं।

 यूपी में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को दुरुस्‍त करने में ड‍िप्‍टी सीएम एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ब्रजेश पाठक प्रयासरत हैं। अस्‍पतालों का औचक न‍िरीक्षण का वहां मरीजों को म‍िलने वाली सुव‍िधाओं को लेकर सभी सीएमओ व सीएमएस को सख्‍त न‍िर्देश द‍िए हैं। अस्‍पतालों में साफ सफाई को लेकर भी उन्‍होंने अध‍िकार‍ियों को न‍िर्देश जारी क‍िए हैं। 

ड‍िप्‍टी सीएम ने कहा क‍ि मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए उनके बेड की प्रतिदिन चादर जरूर बदली जाए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) व सभी अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों (सीएमएस) को निर्देश दिए कि हर दिन के हिसाब से अलग-अलग रंग की चादर बिछाया जाना तय है और इसे सख्ती के साथ लागू किया जाए।

अगर निरीक्षण के दौरान इसमें गड़बड़ी मिली तो सीएमओ व सीएमएस पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में चादर का इंतजाम रखें। उप मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि बदल रहे मौसम के कारण संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। ऐसे में अस्पतालों में साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखा जाए।

अस्पतालों में दवाओं की कमी न हो और मरीजों के साथ आ रहे तीमारदारों के बैठने के भी बेहतर इंतजाम किया जाए। प्रदेश में सभी 167 जिला पुरुष व महिला अस्पतालों, 873 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 2,934 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 593 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और 18,580 कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों में मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाए। अस्पतालों में ओपीडी में प्रतिदिन डेढ़ लाख लोग उपचार के लिए आते हैं।12 हजार से अधिक घायल व्यक्तियों के साथ-साथ आठ हजार गंभीर रोगी पहुंच रहे हैं। बड़े अस्पतालों व चिकित्सा संस्थानों जैसे एसजीपीजीआइ, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, बलरामपुर व सिविल अस्पताल आदि में बेड भरे रहते हैं। ऐसे में सभी अस्पतालों में इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए ताकि मरीजों का ज्यादा बोझ इन बड़े अस्पतालों पर न पड़े।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here