कुछ पैसे के लिए किया महिला का कत्ल ,जानिए पूरा मामला – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

बक्शी खुर्द में सलमा की घर के भीतर गला रेतकर कत्ल के मामले में पुलिस पता लगा रही है कि आखिर वो कौन है जिसने थोड़े से पैसों के चक्कर में जान से मार दिया। जांच में पता चला कि घर में 13 हजार रुपये गायब हैं।

 प्रयागराज सिटी में दारागंज के बक्शी खुर्द में 57 साल की सलमा की घर के भीतर गला रेतकर कत्ल के मामले में तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है। लूटपाट का विरोध करने पर उनको मौत के घाट उतारने की बात सामने आने के बाद पुलिस पता लगा रही है कि आखिर वो कौन है जिसने थोड़े से पैसों के चक्कर में जान से मार दिया। जांच में पता चला कि घर में 13 हजार रुपये गायब हैं। मृतका के पति ने हत्या के साथ ही रुपये चोरी होने की भी रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसके बाद कातिलों की तलाश हो रही है।

घटनाक्रम के बारे में पुलिस का ये है अनुमान

बक्शी खुर्द की रहने वाली सलमा सिद्दीकी की हत्या के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की। शाम को पुलिस ने आसिफ सिद्दीकी उर्फ राजू से घर में रखे सामानों को देखने के लिए कहा। जिस पर उसने आलमारी और बक्सा खोलकर देखा तो उसमें 13 हजार रुपये गायब थे। इस बारे में उसने इंस्पेक्टर दारागंज वीरेंद्र मिश्र को बताया तो जांच की दिशा लूट पर केंद्रित हो गई। पुलिस ने दोबारा कमरे की जांच की। आशंका जताई गई कि जिस समय लूटपाट करने वाला घर में दाखिल हुआ होगा, सलमा सो रही होंगी। रुपये चोरी करने के दौरान सलमा जगी, जिस पर हमलावर ने उनका कत्ल कर दिया। पुलिस ने आसिफ की तहरीर पर हत्या और रुपये चोरी का मामला दर्ज किया। इसके बाद कौन-कौन लोग ई-रिक्शा किराए पर ले जाते हैं, उनके नाम और पते लिखकर एक-एक कर छह को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्र का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिस पर काम चल रहा है और जल्द ही मामले का राजफाश किया जाएगा।

ई-रिक्शा चालकों का लगा रहता था आना-जाना

आसिफ के पास दर्जनभर ई-रिक्शा है। वह किराए पर इसे चलवाता है। कभी-कभी खुद भी ई-रिक्शा लेकर निकल जाता है। किराए पर ई-रिक्शा चलवाने के कारण दिनभर उसके यहां चालकों का आना-जाना लगा रहता था।

किसी जानने वाले ने ही वारदात को दिया अंजाम

सलमा की जिस प्रकार हत्या हुई और आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। किसी ने उसकी चीख तक नहीं सुनी। इससे साफ है कि किसी जानने वाले ने ही उसे मौत के घाट उतारा। पुलिस भी लगभग यही मान रही है। अब पुलिस उन सभी के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिसका आसिफ के घर में आना-जाना था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here