गोरखपुर में घर-घर पाइप से पहुंचने लगी पीएनजी, शुरू हुआ 500 लोगों को कनेक्शन देने का काम – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

सीएम योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर में घर-घर पाइप से गैस (पीएनजी-पाइप्ड नेचुरल गैस) पहुंचनी शुरू हो गई है। सहजनवा के गीडा क्षेत्र में पीएनजी आपूर्ति सेवा के सफल ट्रॉयल के बाद टोरेंट ने अब शहर के बाहरी इलाकों में भी घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति शुरू कर दी है।

सहारा स्टेट के 120 घरों में पीएनजी कनेक्शन लगने के बाद लोगों को सुविधा का लाभ मिलने लगा है। अब तक यहां पंजीकरण करा चुके 500 लोगों के कनेक्शन वितरण का काम भी शुरू हो गया है।

नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को चूल्हा नहीं बदलना पड़ रहा। सिर्फ चू्ल्हे की नॉब ही बदली जा रही है। पीएनजी ग्राहकों को हर दो महीने बिल का भुगतान करना होगा। टोरेंट गैस कंपनी सितम्बर-अक्तूबर तक लोहिया इन्क्लेव, तारामंडल, दिव्यनगर और बुद्ध विहार में पीएनजी आपूर्ति सेवा शुरू कर देगी। इसके लिए बुनियादी स्तर पर सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। 

कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। गोरखपुर, कुशीनगर और संतकबीरनगर के 1,78,200 घरों में आठ वर्षों में पीएनजी आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है। इसकी चरणबद्ध ढंग से शुरुआत हो चुकी है। गोरखपुर में पीएनजी आपूर्ति के लिए खानिमपुर सिटी गैस स्टेशन से शहर में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। खानिमपुर से ही संतकबीरनगर एवं कुशीनगर के लिए लाइन बिछाई जा रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here