देहरादून में लगातार बढ़ते जा रहे डेंगू के मामले – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

देहरादून में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब आराघर निवासी 40 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि, महिला की हालत सामान्य है और वह घर पर ही इलाज करा रही हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि महिला की एलाइजा जांच कराई गई थी, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई।

अब तक चार लोगों में डेंगू मिला। सबकी हालत सामान्य है। दून में डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम, नगर पालिका एवं आशा वर्करों के बीच समन्वय बनाकर लार्वा सर्वे, सोर्स रिडक्शन और जन सामान्य में स्वास्थ्य शिक्षा के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।  

डेंगू का डंक: कलियासौड़ में 11 लोगों के सैंपल लिए
श्रीनगर। 
खिर्सू ब्लॉक के अन्तर्गत कलियासौड़ गांव में दो लोग डेंगू पॉजिटिव आने पर शनिवार को ग्राम प्रधान की सूचना पर खिर्सू से डॉक्टरों की टीम गांव निरीक्षण पर पहुंची। ग्राम प्रधान कलियासौड़ सावित्री देवी ने बताया कि दो लोग पॉजिटिव आने पर गांव में अन्य लोग जो बीमार है, उसमें 11 लोगों के सैंपल भी लिये गये।

डेंगू के केस होने पर गांव में स्वच्छता बनाने के लिए सभी ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। सीएमओ पौड़ी प्रवीन कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलियासौड़ पहुंचकर 11 लोगों का शनिवार को सैंपल लिया गया।

कलियासौड़ में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए 11 अन्य लोगों के सैंपल लिये गये हैं और जांच के लिए बेस चिकित्सालय भेज दिये हैं। जबकि दो लोग डेंगू पॉजिटिव पाये गये हैं। गांव में निरीक्षण में पाया कि स्टोर पानी में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसका तुरंत निवारण करते हुए लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here