ख़बर सुनें
विस्तार
जोधपुर के उदय मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने युवती के शव को मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी।
युवती की मौत की सूचना पर डीसीपी पूर्व अमृता दुहन भी मौके पर पहुंची। डीसीपी ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवती को अस्पताल लाया गया है। जिस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सूचना पर उदय मंदिर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची, उसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।
जानकारी के अनुसार युवती को जब पावटा अस्पताल लाया गया, तब उसकी हालत गंभीर थी। उसके एक पांव पर गहरी चोट लगी थी। उसके कपड़ों पर खून के धब्बे थे, जो वजाइनल ब्लीडिंग का संकेत दे रहे थे। हालत लगातार बिगड़ते देख युवती को एमजीएच रेफर कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती के कपड़ों पर सफेद पाउडर के कुछ कण भी दिख रहे थे। जिससे प्रथम दृष्टया नशे की शंका जताई जा रही है। अमृता दुहन ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















